फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Home Remedies for Fungal Infection: फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय


Home Remedies to Cure Fungal Infection: त्वचा पर मुहांसों, दाग-धब्बों का होना सामान्य है। वहीं, कई लोगों को त्वचा से जुड़ी गंभीर बीमारियों से भी परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा त्वचा पर कई बार स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है। ऐसे में स्किन पर रेडनेस, जलन और खुजली होने लगती है। फंगल इंफेक्शन स्किन को इरिटेट कर सकती है। ऐसे में फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए अकसर दवाइयां, मलहम आदि का उपयोग किया जाता है। आपको भी फंगल इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। लेकिन आप चाहें तो फंगल इंफेक्शन होने पर कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। जानें, फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में-

फंगल इंफेक्शन के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid from Fungal Infection in Hindi

1. सेब का सिरका

अगर फंगल इंफेक्शन हो गया है, तो आप सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप सेब के सिरके को पी सकते हैं या फिर प्रभावित स्थान पर लगा भी सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका डालें। अब रूई की मदद से इसे फंगल इंफेक्शन पर लगा सकते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप फंगल इंफेक्शन पर सेब के सिरके को दिन में 2-3 बार लगा सकते हैं। दरअसल, सेब के सिरके में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे इंफेक्शन को ठीक होने में मदद मिल सकती है।

2. टी ट्री ऑयल

फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए टी ट्री ऑयल का उपयोग किया जाता है। दरअसल, टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में फंगल इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने के लिए टी ट्री ऑयल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप नारियल का तेल लें। इसमें कुछ बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं और फिर फंगल इंफेक्शन पर लगाएं। दिन में 3-4 बार टी ट्री ऑयल लगाने से फंगल इंफेक्शन में आराम मिल सकता है।

3. नारियल का तेल

नारियल का तेल फंगल इंफेक्शन को ठीक करने का एक प्रभावी घरेलू उपाय साबित हो सकता है। नारियल के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं। इससे फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन ठीक हो सकता है। इसके लिए आप कोकोनट वर्जन ऑयल लें। इसे फंगल इंफेक्शन वाली त्वचा पर लगाएं और फिर त्वचा को आधे घंटे बाद साफ कर लें। आप नारियल के तेल को अपनी त्वचा पर दिन में 3-4 बार लगा सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

4. एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। एलोवेरा स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन को ठीक कर सकता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीफंगल गुण होते हैं। इससे स्किन रेडनेस, जलन और खुजली में आराम मिल सकता है। साथ ही डैमेज स्किन रिपेयर होती है। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप दिन में 3 से 5 बार एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

neem for fungal infection

5. नीम के पत्ते

नीम को फंगल इंफेक्शन ठीक करने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। नीम के पत्तों में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को गुनगुना होने दें और फिर इससे अपने फंगल इंफेक्शन वाली त्वचा को साफ कर लें। आप नीम के पत्तों के पानी को दिन में 2 से 3 बार अप्लाई कर सकते हैं। 

शहद

6. शहद

फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट बनी रहती है, स्किन में नमी बनी रहती है। इससे फंगस और बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है। शहद फंगल इंफेक्शन की वजह से होने वाली जलन, रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

7. दही

दही में प्रोबायोटिक पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको फंगल इंफेक्शन हो गया है, तो आप दही का उपयोग कर सकते हैं। फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप दही को खा सकते हैं। या फिर फंगल इंफेक्शन वाली जगह पर लगा भी सकते हैं।

Read Next

खांसी से राहत पाने के लिए करें सोंठ पाउडर और शहद का सेवन, बलगम से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version