नैचुरल ग्लो के लिए चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं सेब, खिल उठेगी स्किन

Ways To Use Apple For Glowing Skin: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए सेब को चेहरे पर इन तरीकों से लगाएं। 

 
Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Jan 31, 2023 13:45 IST
नैचुरल ग्लो के लिए चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं सेब, खिल उठेगी स्किन

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ways To Use Apple For Glowing Skin: सेब सेहत के साथ चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सेब में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। सेब को खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वजन भी कंट्रोल रहता है। अक्सर डॉक्टर रोज सेब खाने की सलाह देते हैं। रोज सेब खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब खाने के साथ चेहरे पर लगाने से चेहरा ग्लोइंग होने के साथ चेहरे की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। चेहरे पर सेब के इस्तेमाल से डैमेज सेल्स रिपेयर होते है और चेहरे पर चमक आती है। कई लोग चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए सेब से बने बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन पर मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे है। जिससे चेहरे पर आसानी से सेब को लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं चेहरे पर सेब को चेहरे पर कैसे लगाएं। 

सेब और दही

सेब को चेहरे पर लगाने के लिए 1 सेब को मिक्सी में पीस में दरदरा पीस लें। अब इस सेब को कटोरी में निकालकर इसमें 1 चम्मच दही और 1 से 2 बूंद नींबू के रस को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से चेहरे पर सेब लगाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है और कील-मुहांसों की समस्या भी दूर होती है।

GLOWING SKIN

सेब और ग्लिसरीन 

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो सेब में ग्लिसरीन मिलाकर भी आसानी से लगाया जा सकता है। इससे त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ डार्क सर्कल्स की समस्या आसानी से दूर होती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सेब को कद्दूकस करके इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। 

इसे भी पढ़ें- सुबह दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, शरीर बनेगा मजबूत

सेब और मलाई

सेब और मलाई स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इनका इस्तेमाल करने के लिए सेब को पानी में उबालकर मैश कर लें। इसमें थोड़ा सा केला मैश करके और 1 चम्मच मलाई मिलाकर मिश्रण तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा मुलायम बनती है और त्वचा ग्लोइंग भी बनती है।

सेब और शहद

सेब में मौजूद तत्व स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सेब को कद्दूकस करके इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। ऐसा करने से स्किन टाइट होने के साथ ग्लोइंग भी बनेगी।

सेब को इन तरीकों से चेहरे पर लगाया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर चेहरे पर कोई समस्या है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका प्रयोग करें। चेहरे पर सेब लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer