
Does saffron really brighten skin: सोशल मीडिया पर आपको ऐसी कई वीडियो मिल जाएंगी जिसमें ब्यूटी हैक्स शेयर किये गए हैं। हालांकि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन और डाइट सभी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए डाइट में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर चीजें होनी चाहिए। आपका मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रूटीन भी ठीक होना चाहिए। किचन में रखी कई चीजें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकती हैं जैसे कि केसर। अगर इसे डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए, तो इससे स्किन हेल्थ इंप्रूव करने में भी मदद मिलती है। आइए लेख में जानें ग्लोइंग स्किन पाने के लिए केसर कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।
चेहरे पर केसर लगाने के फायदे? Kesar Benefits For Skin
केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो दाग-धब्बे कम करने और त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। केसर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो स्किन इंफ्लेमेशन कम करते हैं। इससे त्वचा संबंधित समस्याओं का खतरा भी कम होता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखने, यूवी रेज से बचाने और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे फेस मास्क, नाइट क्रीम या टोनर में इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग रहती है।
इसे भी पढ़ें- केसर का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
चेहरे पर केसर कैसे लगाएं? How To Use Kesar For a Glowing Face
निखरी त्वचा पाने के लिए आप दही और केसर का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। इस पेस्ट को आप सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। बाउल में 3-4 केसर के धागे 2 चम्मच पानी में भिगोकर रखें। करीब 15 मिनट बाद केसर वाले पानी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
कच्चा दूध और केसर
आप केसर को कच्चे दूध में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आपको टैनिंग या डार्क स्पॉट्स की समस्या है, तो इस नुस्खे को जरूर अपनाएं। पेस्ट बनाने के लिए आपको 2 चम्मच कच्चे दूध में 3-4 केसर के धागे भिगोकर रखने हैं। कुछ देर बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा धोएं और फेस मॉइस्चराइज करें।
बेसन और केसर
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बेसन और केसर का फेस मास्क भी लगा सकते हैं। इस फेस मास्क में बेसन और केसर दोनों मौजूद है जिससे स्किन टोन इंप्रूव होगी। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच बेसन लीजिए। इसमें आधा चम्मच हल्दी, केसर का पानी और थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं। इस फेस मास्क को 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर चेहरा धोएं और खुद फर्क महसूस करें।
इसे भी पढ़ें- भाग्यश्री ने शेयर किया अपने ग्लोइंग स्किन का राज, रोज पीती हैं ये स्पेशल ड्रिंक
केसर और नीम पाउडर
अगर ग्लोइंग स्किन पाने के साथ आप एक्ने भी कम करना चाहते हैं, तो यह फेस मास्क जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए आपको बाउल में एक चम्मच नीम पाउडर लेना है। अब इसमें केसर का पानी और एलोवेरा जेल मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
केसर और खीरे का रस
फ्रेश और ग्लास स्किन पाने के लिए आप खीरे के रस में केसर मिलाकर लगा सकते हैं। इसे आप काले घेरे की समस्या पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए आपको केसर को पानी मेंब भिगोकर रख देना है। करीब 15 मिनट बाद इसमें 2 चम्मच खीरे का रस और आधा चम्मच बादाम तेल मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और ग्लोइंग स्किन बनाए रखें।
निष्कर्ष
प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए आप चेहरे पर रोजाना केसर लगा सकते हैं। इसे आप अलग-अलग फेस मास्क बनाने, नाइट क्रीम तैयार करने और टोनर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको त्वचा संबंधित समस्याएं रहती हैं तो पैच टेस्ट करने के बाद ही इसे चेहरे पर लगाएं।
FAQ
चेहरे पर केसर लगाने के फायदे
केसर स्किन को हाइड्रेट रखने, यूवी रेज से बचाने और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम होती है। इससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन हेल्थ इंप्रूव करते हैं।केसर को चेहरे पर कैसे लगाएं?
केसर को कई तरह से चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे आप अलग-अलग फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, केसर को टोनर, नाइट क्रीम और मॉइस्चराइजर बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।केसर का फेस पैक कैसे बनाएं?
फेस पैक बनाने के लिए केसर के धागों को पानी में भिगोकर रख दें। अब इसमें आप दूध, दही, बेसन या शहद मिलाकर फेस मास्क बना सकते हैं। स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए आप एलोवेरा के साथ भी फेस मास्क बना सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version