
Things Mixed With Milk In The Morning: दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन ए और डी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की थकान भी दूर होती है। दूध पीने पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है और कब्ज की समस्या आसानी से दूर होती है। दूध शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों को शरीर में दर्द रहता है। उन्हें दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसको पीने से मांसपेशियों में होने वाला दर्द दूर होता है। कई लोग सुबह, शाम और कई लोग, तो रात को दूध पीना भी पसंद करते हैं। सुबह दूध पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। कई लोग दूध में कई तरह के प्रोटीन पाउडर को मिलाकर पीते हैं। ये प्रोटीन पाउडर दूध का स्वाद, तो बढ़ाते है। लेकिन इनका ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकरक हो सकता है। इनमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हे आप सुबह दूध में मिलाकर आसानी से पी सकते हैं। इन चीजों को दूध में मिलाकर दूध स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को फायदा भी मिलेगा। आइए जानते हैं सुबह दूध में मिलाकर क्या पीया जा सकता है।
बादाम
बादाम पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन ई आदि पाए जाते हैं। बादाम का दूध पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। दूध को बादाम में मिलाकर पीने के लिए रात को 4 से 5 बादाम भिगो कर रख दें। सुबह छिलके उतार कर बादाम को दरदरा पीस लें। जब दूध को गर्म होने रखें, तो ये पीसे हुए बादाम दूध में डाल दें और दूध को 4 से 5 मिनट तक उबलने दें। उसके बाद इस दूध को पिएं।
इलायची पाउडर
इलायची शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दूध में इसे मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ एनीमिया से भी शरीर का बचाव होता है। इलायची का दूध बनाने के लिए दूध को गैस पर गर्म होने के लिए रखें। उसमें 1 चौथाई चम्मच इलायची पाउडर डालकर दूध को 1 से 2 मिनट के लिए उबलने दें। दूध को गुनगुना होने पर पिएं।

शहद
शहद दूध में मिलाकर पीने से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। शहद में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, ग्लोकूज और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से एनर्जी बूस्ट होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। सुबह दूध में शहद मिलाकर पीने से मूड भी फ्रेश रहता है।
इसे भी पढ़ें- आयरन से भरपूर हैं ये 5 ,सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल
गुड़
गुड़ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह में दूध में गुड़ मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर भी हेल्दी रहता है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से त्वचा भी हेल्दी रहती है। दूध में गुड़ डालकर पीने से दूध का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है।
हल्दी
हल्दी वाला दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। अगर सुबह उठकर आपके शरीर में अकड़न की समस्या है, तो दूध में हल्दी मिलाकर पी जा सकती है। ये शरीर को लंबे समय तक गर्म रखती है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव करती है।
सुबह दूध में मिलाकर इन चीजों को पीया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन चीजों को दूध में मिलाकर पिएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version