आयरन से भरपूर हैं ये 5 ,सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल

Iron Rich Vegetables: शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन सब्जियों को आसानी से खाया जा सकता हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Jan 30, 2023 12:55 IST
आयरन से भरपूर हैं ये 5 ,सब्जियां, डाइट में जरूर करें शामिल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Iron Rich Vegetables: आयरन शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। शरीर में आयरन की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में आयरन की कमी से खून की मात्रा घटती है। जिससे कमजोरी, चक्कन आना और भूख न लगना आदि परेशानियां भी हो सकती हैं। कई लोग आयरन की कमी को पूरा करने के लिए केवल दवाइयों पर ही भरोसा करते हैं। लेकिन आपको बता दें दवाइयों के अलावा भी हम शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जो खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरा होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर की कमजोरी भी आसानी से दूर होती है। आइए जानते हैं आयरन से भरपूर कौन सी सब्जियां हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। ब्रोकली को डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कमजोरी की समस्या आदि भी दूर होती हैं। ब्रोकली को डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। ब्रोकली को सब्जी, सूप या सलाद आदि में खाया जा सकता है।

पालक 

पालक शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें भरपूर मात्राा में प्रोटीन, सोडियम, आयरन और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। आयरन को डाइट में शामिल करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। पालक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

palak

हरी मटर 

सर्दियों में हरी मटर बाजारों में काफी मात्रा में मिलती है। हरी मटर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, सोडियम, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। मटर खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरा होने के साथ इम्यूनिटी मजबूत होती है और दिल भी हेल्दी रहता है।

इसे भी पढ़ें- सोयाबीन का आटा खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

चुकंदर 

चुकंदर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें काफी मात्रा में आयरन, सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। नियमित चुकंदर खाने से स्किन हेल्दी रहने के साथ शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। ये शरीर को स्वस्थ रहती है।

बींस

बींस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट, कैल्शियम, आयरन और फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। बींस को सब्जी आदि में डालकर आसानी से बनाया जा  सकता है। ये वजन कम करने में भी मदद करती है।

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer