
Calcium Rich Green Vegetable To Eat In Winter: सर्दी में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना जरूरी होता है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा कम हो। सर्दी में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाती हैं। बहुत से लोग शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए केवल दूध का ही सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें, सर्दी में कैल्शियम की पूर्ति के लिए कुछ हरी सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं। इन सब्जियों के सेवन से शरीर को ताकत मिलने के साथ कमजोरी भी दूर होती हैं। हड्डियां कैल्शियम को स्टोर करने के साथ फ्रैक्चर से बचाव करती हैं। ऐसे में सर्दियों में कैल्शियम की पूर्ति के लिए कुछ हरी सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से इन सब्जियों के बारे में।
शलजम
शलजम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी। इसके सेवन से वजन कम होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। 100 ग्राम शलजम में 30 ग्राम कैल्शियम की मात्रा पाई जाती हैं।
सरसों का साग
सरसों का साग सर्दी में शरीर को हेल्दी रखता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। सरसों के साग में 15 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है।

ब्रोकली
सर्दी में कैल्शियम की पूर्ति के लिए ब्रोकली का सेवन किया जा सकता हैं। ब्रोकली में फोलेट, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता हैं। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों को हेल्दी रखता है। 100 ग्राम ब्रोकली में 47 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इन 4 तरीकों से करें हल्दी का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
शरककंद
शकरकंद सर्दी में काफी मात्रा में मिलता है। शकरकंद में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। शकरकंद सर्दी में शरीर को गर्म रखने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है। इसके सेवन से हार्ट भी हेल्दी रहता है। 100 ग्राम शकरकंद में 30 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
पत्तागोभी
पत्तागोभी शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और विटामीन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। पत्तागोभी में 100 ग्राम में 40 ग्राम कैल्शइयम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता हैं।
सर्दियों में कैल्शियम की पूर्ति के लिए इन हरी सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मेथी दाना और कलौंजी का पानी, जानें रोज इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version