Fri Sep 11, 2026 | 08:27 PM IST

Expert

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मेथी दाना और कलौंजी का पानी, जानें रोज इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे

Methi And Kalonji Water Benefits In Hindi: अगर आप नियमित मेथी और कलौंजी का पानी पीते हैं, तो इससे कई गंभीर रोज आपसे दूर रहेंगे।

Methi And Kalonji Water Benefits In Hindi: मेथी दाना और कलौंजी, दोनों ही हमारे किचन का एक अहम हिस्सा हैं। हम अपना भोजन और अन्य पकवान बनाने के लिए कई तरह से इनका प्रयोग करते हैं। आपने बहुत से लोगों को सुबह खाली पेट मेथी दाना और कलौंजी का पानी पीते हुए भी देखा होगा। आपको जानकर हैरानी हो सकती है ऐसा करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप नियमित मेथी दाना और कलौंजी के पानी का सेवन करें, तो यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। ये दोनों ही मसाले कई पोषक तत्व और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। थाइमोक्विनोन, हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ इनमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज आदि जैसी जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। मेथी दाना और कलौंजी का पानी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत चमत्कारी साबित हो सकता है। इस लेख हम हम आपको रोज मेथी और कलौंजी का पानी पीने के 5 फायदे (methi aur kalonji ka pani peene ke fayde), इसे बनाने और सेवन का सही तरीका बता रहे हैं....

मेथी और कलौंजी का पानी पीने के फायदे- Methi And Kalonji Water Benefits In Hindi

1. क्रोनिक रोगों से बचाए

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मेथी और कलौंजी का पानी पीने से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जो क्रोनिक बीमारियों के विकास में योगदान देते हैं। इस पानी को पीने से शरीर की सूजन कम होती है और फ्री-रेडिकल्स बेअसर हो जाते हैं। ये हानिकारक कण कैंसर जैसे गंभीर रोगों के विकास में योगदान देते हैं।

Methi And Kalonji Water Benefits In Hindi

2. कई रोगों के उपचार में करे मदद

पारंपरिक चिकित्सा में मेथी दाना और कलौंजी दोनों का ही प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। यह पाचन, श्वसन संबंधी समस्याओं और त्वचा की स्थितियों के अलावा भी कई समस्याओं के लिए रामबाण उपाय है।

इसे भी पढ़ें: हरी मेथी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे बनाने का तरीका

3. ब्लड शुगर रखे कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी और कलौंजी का पानी रामबाण साबित हो सकता है, क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करके इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है, जिससे शुगर कंट्रोल रहती है।

4. वजन घटाने में करे मदद

मेथी और कलौंजी के पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इस तरह आप जो कुछ भी खाते हैं वह बेहतर तरीके से पचता है और अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है। यह वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक प्राकृतिक फैट बर्नर ड्रिंक साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में मेथी दाने का पानी पी सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय

5. इम्यूनिटी बढ़ाए

ठंड के मौसम में लोग सर्दी-खांसी और बुखार आदि की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं, ऐसे में मेथी और कलौंजी का पानी पीने से आपको शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। 

मेथी और कलौंजी का पानी कैसे बनाएं- How To Make Methi And Kalonji Water In Hindi

इसके लिए आपको रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक-एक चम्मच मेथी दाना और कलौंजी के बीज को भिगोकर रख देना है। सुबह इसे एक टी पैन में डालें और उबाल आने तक पकाएं। उसके बाद पानी को छानकर एक कप  में निकाल लें और घूंट-घूंट कर सेवन करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

एक साथ खाएं इसबगोल और मिश्री, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 06, 2023 10:15 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content