हेल्दी रहने के लिए ट्राई करें ये ब्रोकली सलाद, जानें इसके फायदे

ब्रोकली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइये जानते है कैसे बनाएं ब्रोकली सलाद।
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी रहने के लिए ट्राई करें ये ब्रोकली सलाद, जानें इसके फायदे


ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती  है। ब्रोकली में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, जिंक, पौटैशियम, फोलेट, विटामिन ए और सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ब्रोकली देखने में गोभी की तरह होती है। ब्रोकली को कई तरह से खाया जाता है, जैसे- उबाल कर, स्टीम करके, सलाद की तरह, सूप बनाकर, मिक्स सब्जी के साथ या हल्का फ्राई करके। ब्रोकली पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है, साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाती है। ब्रोकली ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार होती है। ब्रोकली को अगर सलाद में खाया जाए, तो इसको खाने से वजन आसानी से कम किया जा सकता है। आइये जानते हैं ब्रोकली सलाद बनाने का तरीका और ब्रोकली के फायदे।

ब्रोकली सलाद बनाने के लिए सामग्री

1 शिमला मिर्च

1 ब्रोकली

1 गाजर

2 टेबल स्पून नींबू का रस

2 टेबल स्पून सफेद वाइन सिरका

स्वादनुसार नमक

स्वादनुसार चीनी

काली मिर्च

ब्रोकली सलाद बनाने का तरीका

शिमला मिर्च को काटकर तैयार कर लें। फिर गाजर को कद्दूकस करके तैयार करें

ब्रोकली के डंठल को काट कर अलग कर लें।

नींबू का रस, सफेद सिरका, नमक और चीनी को डालकर सब अच्छे से मिक्स कर लें।

इसमें आप अपनी पंसदीदा फ्रेंच ड्रैंसिग को डाल कर भी अच्छे से मिक्स कर सकते है।

एक बाउल में सारी कटी सब्जियां और ड्रेसिंग को मिलाएं।

आपकी ब्रोकली सलाद तैयार है।

सर्व करने से पहले सलाद को थोड़ी देर फ्रिज में रखें।

ब्रोकली के फायदे

वजन कम करने में मददगार

ब्रोकली में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली में हाई फाइबर मौजूद होने के कारण इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिस से आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

ब्रोकली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है। ब्रोकली का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ब्रोकली को स्नैक्स, लंच और डिनर में आसानी से खाया जा सकता है।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

ब्रोकली खाने से मौसमी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। ब्रोकली में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। ब्रोकली बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। ब्रोकली को खाने से बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

गर्भावस्था में ब्रोकली के फायदे

गर्भावस्था में ब्रोकली खाना शिशु और मां दोनों की सेहत के लिए ये फायदेमंद रहता है। ब्रोकली में मौजूद कैल्शियम शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाता है। ब्रोकली में फोलेट, विटामिन सी और विटामिन के पाए जाते हैं, जो शिशु के विकास के लिए अच्छे होते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्किन पर छोटा-मोटा घाव होने पर काम आएंगी ये 4 तरह की पत्तियां

ब्रोकली को कई रूप में खाया जा सकता है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ब्रोकली को अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। ब्रोकली को खरीदने के बाद उसे अच्छे से पानी में वॉश करके ही खाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

यूरिक एसिड में सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version