Expert

बच्चों को खाली पेट क्या पिलाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

 बच्चों को सुबह खाली पेट ऐसी चीजें पीनी चाहिए, जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो और विकास में भी मदद करे। इसलिए, आइए जानते हैं सुबह-सुबह बच्चों को क्या पीना चाहिए और क्या नहीं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को खाली पेट क्या पिलाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें


बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से होना बहुत जरूरी है। इसलिए, उनके खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। पेरेंट्स अपने बच्चों के अच्छे विकास के लिए उन्हें हेल्दी से हेल्दी चीज खिलाना चाहते हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिल सके। इसलिए, उनके दिन की शुरुआत भी पोषण से भरपूर चीजों के साथ करना जरूरी है। सुबह उठते ही यानी खाली पेट बच्चे जो चीज पीते हैं, उसका असर उनके संपूर्ण स्वास्थ्य पर रहता है। इसलिए, बच्चों को खाली पेट ऐसी चीजें पीने के लिए देनी चाहिए, जो न सिर्फ हेल्दी हो, बल्कि पूरे दिन उनके शरीर को एनर्जी दें, पाचन को बेहतर रखे और इम्यून सिस्टम पर सकारात्मक असर डाले। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा (Rakshita Mehra, Clinical Dietitian and Nutritionist, Delhi) से जानते हैं कि बच्चों को खाली पेट क्या पीना चाहिए और क्या नहीं?

बच्चों को खाली पेट क्या पीना चाहिए?

बच्चों को खाली पेट यानी सुबह-सुबह आप इन चीजों को पीने के लिए दें सकते हैं-

1. गुनगुना पानी

बच्चों को सुबह सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने के लिए देना फायदेमंद होता है। यह उनके पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है, कब्ज की समस्या से बचाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

2. शहद वाला गुनगुना पानी

अगर बच्चा एक साल से बड़ा है तो आप सुबह खाली पेट उन्हें एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद मिलाकर पिला सकते हैं। शहद का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर डिटॉक्स होता है।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी में गुलकंद के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

3. नींबू पानी

5 साल से बड़े बच्चों को आप कभी-कभी हल्का नींबू पानी सुबह खाली पेट पीने के लिए दे सकते हैं। यह उनके शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी करने और पाचन में सुधार करने में मदद करेगा, लेकिन इसे रोज पिलाने से बचें।

4. नारियल पानी

बच्चों को सुबह खाली पेट नारियल पानी पिलाना भी फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होने के कारण बच्चों के बेहतर विकास में मदद करता है।

5. फ्रूट इन्फ्यूज्ड पानी 

अगर बच्चे सादा पानी पीना पसंद करते हैं तो कुछ फल जैसे संतरा, खीरा, तुलसी या पुदीना डालकर फ्रूट इन्फ्यूज्ड वाटर तैयार कर सकते हैं, जो पीने में स्वादिष्ट होता है और बच्चों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

bachon-ko-subah-kya-pina-chahiye-inside

6. दूध

अगर बच्चा आसानी से दूध पचा लेता है और उसे एलर्जी नहीं है तो आप सुबह खाली पेट बच्चों को दूध पीने के लिए दे सकते हैं। दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण होता है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट पिएं हल्दी का पानी, त्वचा को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

बच्चों को खाली पेट क्या नहीं पीना चाहिए?

अक्सर पेरेंट्स बच्चों को सुबह खाली पेट ऐसी चीजें पीने के लिए दे देते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए आप अपने बच्चे को सुबह ये चीजें पीलने से बचें-

  1. कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रिज का ठंडा पानी: सुबह-सुबह बच्चों को कोल्ड ड्रिंक या फ्रिज का ठंडा पानी पिलाने से बचें, क्योंकि ये उनके पाचन तंत्र को झटका दे सकती है और इससे गला खराब होने और सर्दी-जुकाम होने की समस्या बढ़ सकती है।
  2. चाय या कॉफी: बच्चों को सुबह खाली पेट चाय या कॉफी देने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन और टैनिन बच्चों की सेहत और आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं।
  3. फ्रूट जूस: भले ही फल बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन खाली पेट फलों का जूस, खासकर खट्टे फलों का जूस बच्चों को पिलाने से पेट में एसिड बनने की समस्या हो सकती है, जो गैस्ट्रिक प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है।
  4. एनर्जी ड्रिंक्स: बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड जूस या एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा शुगर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, खासकर अगर बच्चों के ये सुबह खाली पेट पिलाया जाए।

निष्कर्ष

बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि उनके दिन की शुरुआत हेल्दी और पौष्टिक चीजों से हो। इसलिए, आप अपने बच्चे को सुबह खाली पेट   फ्रूट इन्फ्यूज्ड पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और गुनगुना पानी पीने के लिए दे सकते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स, ठंडा पानी, चाय या कॉफी आदि जैसी ड्रिंक्स देने से परहेज करें।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • बच्चों को सुबह खाली पेट क्या खिलाना चाहिए?

    बच्चों को सुबह खाली पेट फल, दही, अंडे या दूध दे सकते हैं। इन चीजों से बच्चे के शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, जिससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है और शरीर का बेहतर विकास होता है। 
  • बच्चे के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन क्या है?

    बच्चों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स अंडा होता है। आंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आसानी से पच जाता है। इसलिए, आप प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए बच्चे को प्रोटीन खिला सकते हैं। 
  • बच्चों को कैल्शियम के लिए क्या खिलाना चाहिए?

    बच्चों के लिए दूध और दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां, रागी, सोयाबनी, टोफू, काबुली चना, ड्राई फ्रूट्स और सीजन जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

व्रत में एनर्जी के लिए फल ही नहीं इन सब्जियों का जूस भी है फायदेमंद, जानें पीने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 25, 2025 08:56 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 25, 2025 08:56 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS