Doctor Verified

क्या वॉक करने से एसिडिटी में आराम मिलता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Kya Chalne Se Acidity Kam Hoti Hai: अगर किसी को अक्सर एसिडिटी हो जाती है, तो उन्हें इससे बचने के लिए चलना चाहिए। जानें, चलना एसिडिटी को कैसे कम करता है-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वॉक करने से एसिडिटी में आराम मिलता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई


Do Walking Help Acid Reflux In Hindi: एसिडिटी की समस्या तब होती है, जब का पेट का एसिड एसोफेगस की ओर लौट आता है। आपको बात दें कि एसोफेगस वह ट्यूब होती है, जो मुंह और पेट से जुड़ी हुई होती है। जब पेट से एसिड ऐसोफेगस की ओर लौटता है, तो ऐसे में सीने जलन, खट्टी डकारें जैसी कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। एसिडिटी को हम गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स के नाम से भी जानते हैं। बहरहाल, इस तरह की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे देर रात खाना खाना, हेल्दी डाइट न लेना, खराब लाइफस्टाइल, रात को पूरी नींद न लेना और मोटापा। वैसे तो यह समस्या कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं है। लेकिन, कुछ लोगों को अक्सर बाहरी यानी स्ट्रीट फूड या तला-भुना खाते ही एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है। ऐसे लोग कई बार अपनी समस्या से राहत पाने के लिए वॉक करते हैं। सवाल है, क्या वॉक करने से वाकई एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant-Dietetics स्मिता जायसवाल की क्या राय है।

क्या चलने से एसिडिटी में आराम मिलता है?

does walking help acid reflux 01 (7)

अगर किसी को एसिडिटी की दिक्कत अक्सर रहती है, तो उन्हें रेगुलर वॉक करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि वॉक करने के बाद एसिडिटी से राहत मिल सकती है। खासकर, खाना के तुरंत बाद चलना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और इससे एसिडिटी की दिक्कत भी कम होती है। इस बारे में एक्सपर्ट विस्तार से समझाते हैं-

पाचन में मददगार

चलने से डाइजेस्टिव सिस्टम में खाना मूव करता है। इसका मतलब है कि खाना तेजी से हजम होता है और एसिड रिफ्लक्स जैसी दिक्कतों में कमी आती है। विशेषज्ञों की मानें, तो जब आप चलते हैं, तो इससे पेट और आंत में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे पाचन के लिए जिम्मेदार मसल्स में कॉन्ट्रेक्शन देखा जाता है। ऐसे में ब्लोटिंग, गैस की समस्या और एसिडिटी दिक्कतों में भी कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी के कारण सीने में जलन होने पर क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

पेट के एसिड में कमी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन की मानें, तो जब आप खाना खाने के बाद चलते हैं, तो इससे पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा में कमी आती है। ऐसे में अगर आप ओवर ईटिंग भी कर लेते हैं, तो एसिड लौटकर एसोफेगस में नहीं आता है। इस तरह आप ऐसिडिटी की समस्या से बच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

किन लोगों को खाने के तुरंत बाद चलना नहीं चाहिए?

यह हम सभी जान गए हैं कि खाना खाने के बाद चलने से एसिडिटी की समस्या में कमी आती है। इससे ब्लोटिंग और गैस की दिक्कत भी कमी होती हे। लेकिन, सबके लिए यह प्रक्रिया फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद वॉक नहीं करना चाहिए। जैसे अगर किसी को हार्ट से जुड़ी परेशानी है, तो उनके लिए चलना सही नहीं है। वहीं, अगर आपको चक्कर आना, मतली, उल्टी और पाचन संबंधी समस्या है, तब भी खाते ही चलने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • बहुत ज्यादा एसिडिटी होने पर क्या करना चाहिए?

    अगर आपको अक्सर एसिडिटी की दिक्कत हो जाती है, तो अपने ट्रिगर प्वाइंट को समझने की कोशिश करें। ऐसी चीजों को खाने से बचें, जिससे एसिडिटी होती है। इसके अलावा, एसिडिटी से तुरंत राहत के लिए आप गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके पी सकते हैं। इससे एसिडिटी तुरंत राहत मिलती है। अदरक की चाय भी इसमें मददगार साबित हो सकती है।
  • क्या बैठने से एसिडिटी होती है?

    अगर आप लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो ऐसे में एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। ऐसा होता है, क्योंकि जब आप लंबे समय तक एक जगह बैठे रहते हैं, तो पेट में एसिड बनने लगता है। इसलिए, खाना खाने के बाद कुछ समय के चलना सही होता है। एसिडिटी कम हो जाती है।
  • एसिडिटी को जड़ से कैसे खत्म किया जा सकता है?

    कुछ खाने के बाद एसिडिटी हो जाए, तो उससे आप कुछ उपायों की मदद से तुरंत राहत पा सकते हैं। लेकिन, अगर किसी लंबे समय से एसिडिटी की दिक्क्त है, तो उन्हें इस संबंध में डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवाना चाहिए। बहरहाल, एसिडिटी को कम करने के लिए आप अपनी जीवनशैली में कुछ चीजों को अपना सकते हैं, जैसे समय पर लंच करें, हेल्दी डाइट लें, शराब का सेवन न करें और धूम्रपान से बचें।

 

 

 

Read Next

हार्मोनल बैलेंस के लिए 7 घंटे की नींद क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer

TAGS