Expert

पैदल चलने से क‍ितनी कैलोरी बर्न होती है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

वजन कम करना है, तो पैदल जरूर चलना चाह‍िए। पैदल चलकर आप शरीर की कैलोरी आसानी से बर्न कर सकते हैं। चल‍िए जानें क‍ि चलक‍र क‍ितनी कैलोरी बर्न होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पैदल चलने से क‍ितनी कैलोरी बर्न होती है? जानें एक्‍सपर्ट की राय


Chalne Se Kitni Calories Burn Hoti Hai: फ‍िट रहना है और वजन कम करना है, तो फ‍िज‍िकली एक्‍ट‍िव रहना जरूरी है। वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है पैदल चलना। इसमें आप कम मेहनत के साथ ज्‍यादा वजन कम कर सकते हैं। पैदल चलने के ल‍िए क‍िसी मशीन की जरूरत भी नहीं होती, इसल‍िए यह वेट लॉस एक क‍िफायती उपाय भी है। पैदल चलने से न‍ स‍िर्फ वेट लॉस में मदद म‍िलती है, बल्‍क‍ि हार्ट मजबूत बनता है, ब्‍लड शुगर कंट्रोल होता है और मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर होता है। कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है पैदल चलने से क‍ितनी कैलोरी बर्न होती है? इस सवाल का जवाब आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ozefit Director, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

पैदल चलकर क‍ितनी कैलोरी बर्न होगी?- Chalne Se Kitni Calories Burn Hoti Hai

                    Speed in Km/hr                     Calories/hr
                           4                         200
                           7                      350-400
                           9                      500-600
                          10                      650-700
                          12                      700-750
  • Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि अगर आपका वजन करीब 60 क‍िलो है और आप सामान्‍य चाल से चलें, तो 1 घंटे में करीब 3 से 4 क‍िलोमीटर कवर कर लेंगे और इससे आप 180 से 200 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
  • वहीं अगर तेज चाल से चलेंगे, तो 1 घंटे में 5 से 6 क‍िलोमीटर कवर कर लेंगे और 300 से 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
  • अगर आपका वजन ज्यादा है, तो कैलोरी करने में ज्‍यादा समय और मेहनत की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें- आपकी बॉडी के लिए सही तरीके से चलना और बैठना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने के ल‍िए ब्र‍िस्‍क वॉक करें- Increase Calorie Burn With Brisk Walk

calorie-burn-with-walking

  • सीडीसी (CDC) की एक र‍िपोर्ट के अनुसार, तेज चलने से ज्‍यादा कैलोरी बर्न होती है। उदाहरण के लिए, 30 मिनट की तेज वॉक से लगभग 150 अतिरिक्त कैलोरी बर्न हो सकती हैं।
  • सामान्‍य चलने के बजाय ब्र‍िस्‍क वॉक (Brisk Walk) करें। तेज गत‍ि से चलने से ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलेगी।
  • चलने के दौरान हाथों को आगे पीछे चलाते हुए वॉक करें।

इनक्लाइन वॉक करें- Incline Or Uphill Walk

  • पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के ल‍िए ढलान पर या सीढ़ियों पर चलें।
  • वेट लॉस करने के ल‍िए ट्रेडमि‍ल को इनक्‍लाइन करके चलाएं, इससे ज्‍यादा वजन घटा सकते हैं।

पैदल चलने का सही समय- Best Time To Walk

  • सुबह के वक्‍त वॉक करना फायदेमंद होता है। अपनी द‍िनचर्या के मुताब‍िक शाम के समय भी वॉक कर सकते हैं।
  • दिन के किसी भी समय लगातार 30-45 मिनट की वॉक बेहतरीन परिणाम देती है।

कदम गिनें और लक्ष्य तय करें- Track Steps And Set Goals

  • फिटनेस ट्रैकर या मोबाइल ऐप से रोजाना के कदम गिनें।
  • कम से कम 8 से 10 हजार स्टेप्स का लक्ष्य रखें।
  • लक्ष्य तय करने से मोटिवेशन बढ़ता है।

डाइट के साथ वॉक को बैलेंस करें- Balance Walk With Proper Diet

  • सिर्फ पैदल चलना ही नहीं, सही खान-पान भी जरूरी है।
  • हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त डाइट लें ताकि मेटाबॉलिज्म अच्छा रहे।
  • मीठी और ऑयली चीजों को खाने से बचें ताकि कैलोरी डेफिसिट (Calorie Deficit) बना रहे।

निष्कर्ष:
रोज तेज चाल से वॉक करेंगे, तो 200 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वॉक के साथ हेल्‍दी डाइट और मसल ग्रोथ पर भी ध्‍यान दें, तो वजन जल्‍दी कम होगा।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

HIIT वर्कआउट क्या है और कैसे करते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer

TAGS