Doctor Verified

Kiss Day: क्या किस करने से वाकई कैलोरी बर्न होती है? जानें एक्सपर्ट की राय

किस करना, प्यार जताने का एक रोमांटिक तरीका है। क्या किस या चुंबन करने से कैलोरी भी बर्न होती है? आइए, जानते हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
Kiss Day: क्या किस करने से वाकई कैलोरी बर्न होती है? जानें एक्सपर्ट की राय


Does Kissing Burn Calories in Hindi: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। इस वीक में 7 दिनों तक लोग अलग-अलग तरीकों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। कोई propose day मनाकर प्यार जताता है, तो कोई Hug Day सेलिब्रेट करके प्यार का इजहार करता है। आज Kiss Day है, दो प्यार करने वाले लोग किस या चुंबन करके भी अपना प्यार जताते हैं। किस यानी चुंबन करने से काफी अच्छा महसूस होता है। इससे मानसिक शांति और सुकून मिलता है। इसके अलावा, किस करने से तनाव और चिंता भी दूर होती है। कई लोगों का मानना है कि किस करने से कैलोरी भी बर्न होती है। क्या किस करने से वाकई कैलोरी बर्न होती है, आइए जानते हैं फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार इसके बारे में-

क्या किस करने से वाकई कैलोरी बर्न होती है?- Does Kissing Burn Calories in Hindi

चुंबन करने से कैलोरी बर्न होती है? जी है, किस या चुंबन करने से कैलोरी वाकई में बर्न होती है। चुंबन करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है, यह किस करने के तरीके और समय के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के अनुसार, किस या चुंबन करने से प्रति मिनट 5 से 26 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर आप यौन संबंध भी बनाते हैं, तो इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। 

इसे भी पढ़ें- Hug Day: गले मिलने से दूर होता है स्ट्रेस, जानें मेंटल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है गले लगना

kiss day

किस करने से कैलोरी कैसे बर्न होती है?

किस या चुंबन को प्यार जताने का एक माना गया है। लेकिन यह सिर्फ प्यार इजहार करने का एक तरीका नहीं है, किस करने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। किस करने से शरीर में हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। एक किस या चुंबन करने से प्रति मिनट 5 कैलोरी बर्न हो सकती है। इससे आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे से पहले फॉलो करें 7 दिनों का डिटॉक्स वेट लॉस प्लान, कैलोरी और फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

किस करने के अन्य फायदे- Other Benefits of Kissing in Hindi

  • किस करने से तनाव हार्मोन 'कोर्टिसोल' कम होता है। इससे तनाव और चिंता दूर होती है।
  • अगर आप एक किस करेंगे, तो इससे शरीर की थकान भी मिट सकती है। 
  • किस करने से मेंटल हेल्थ बेहतर बनी रहती है। 
  • चुंबन करने से ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है। इससे कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
  • किस करने से त्वचा पर भी असर देखने को मिल सकता है। इससे एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। 

 

  • Image Source: Freepik

Read Next

इस्केमिक स्ट्रोक से जूझ रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version