Expert

क्या वाकई पसीना आने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है? एक्सपर्ट से जानें ये मिथक है या सच्चाई

Does Sweating More Means More Calorie Burn In Hindi: ज्यादा पसीने बहाने से ज्यादा कैलोरी बर्न हो, यह जरूरी नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई पसीना आने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है? एक्सपर्ट से जानें ये मिथक है या सच्चाई


Does Sweating More Means More Calorie Burn In Hindi: लोग अक्सर अपना वजन कम करने के लिए घंटों एक्सरसाइज करते हैं और पसीना बहाते हैं। कहा जाता है कि जितना पसीना बहेगा, शरीर से उतनी कैलोरी भी बर्न होगी। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई यह सच है? यानी क्या वाकई पसीना आने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और क्या इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है? इससे पहले कि हम इसकी सच्चाई जानें, पहले यह जान लेते हैं कि हमारे शरीर के लिए पसीना क्यों जरूरी होता है? गर्मी के दिनों में लोगों को ज्यादा पसीना आता है। पसीना आना हमारे शरीर के लिए जरूरी है, क्योंकि इससे बॉडी प्राकृतिक रूप से ठंडी रहती है। अगर पसीना न आए, तो शरीर गर्म हो सकता है। नतीजतन, कई तरह की अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं । बहरहाल, पसीना बहाने का कैलोरी बर्न से क्या संबंध में है, यह जानने के लिए लेख को विस्तार से जानते हैं।

क्या ज्यादा पसीना आने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?- Does Sweating More Means More Calorie Burn In Hindi

Does Sweating More Means More Calorie Burn In Hindi

यश फिटनेस के फिटनेस ट्रेनर यश अग्रवाल के अनुसार, "अक्सर लोगों के मन में यह बात होती है कि जितना पसीना बहता है, उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जबकि, हकीकत बात ये है कि पसीना बहने का कैलोरी बर्न होने के साथ कोई विशेष संबंध नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा पसीना बहाए बिना भी कैलोरी बर्न होती है। जैसे अगर आप योगा करते हैं, तब भी कुछ मात्रा में कैलोरी बर्न करते हैं। इसी तरह, जब आप स्वीमिंग करते हैं, तब पसीना नहीं बहता है। इसके बावजूद, काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। विशेषज्ञों का कहना है इंडोर एक्सरसाइज या वेट लिफ्टिंग जैसे वर्कआउट में पसीना नहीं आता है, लेकिन कैलोरी बर्न होती है और इनकी मदद से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: जिम में पसीना बहाने से पहले जान लें ये 5 चीजें, वर्कआउट में मिलेंगे कई फायदे

ज्यादा पसीना बहने के नुकसान

वैसे तो पसीना जितना ज्यादा आता है, शरीर का तापमान उतना ठंडा रहता है। गर्मी के दिनों में यह प्रक्रिया जरूरी भी है। लेकिन, कई बार ज्यादा पसीना आने की वजह से तबियत बिगड़ सकती है, जैसे-

  • बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है, लेकिन आप पानी नहीं पी रहे हैं। ऐसे में बॉडी में पानी की कमी हो सकती है, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है
  • अतिरिक्त पसीना आने से व्यक्ति थकान महसूस कर सकता है। दरअसल, पसीने के साथ-साथ बॉडी से काफी न्यूट्रिएंट्स भी बह जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको रोज बहाना चाहिए थोड़ा पसीना, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है पसीना निकलना?

कैलोरी बर्न कैसे करें

Does Sweating More Means More Calorie Burn In Hindi

यश अग्रवाल सलाह देते हैं, "कैलोरी बर्न करने के लिए आवश्यक है कि आप हमेशा फिजिकली एक्टिव रहें। अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज शामिल करें। अगर कोई बीमारी है, तो आप हल्की-फुल्की वॉक कर सकते हैं। इससे भी सेफली कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि कैलोरी बर्न करने का मतलब है कि हेल्दी वेट मेंटेन करने की कोशिश करना। आपको एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए, इस संबंध में एक बार अपने एक्सपर्ट से बात कर लें।"

All Image Credit: Freepik

Read Next

दिवाली में अस्थमा के मरीज घर से बाहर निकलने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं बिगड़ेगा स्वास्थ्य

Disclaimer