सर्दी-जुकाम के दौरान बहती नाक से राहत पाने के लिए सही खानपान का सेवन करना जरूरी होता है। जब सर्दी लगती है, तो शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे बार-बार नाक बहने की समस्या होती है। ऐसे में सही डाइट अपनाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी के लक्षणों में जल्दी सुधार आता है। कई लोग इस दौरान गर्म चाय या काढ़ा पीते हैं, जो नाक खुलने में मदद करता है, लेकिन सही पोषण भी उतना ही जरूरी है। कुछ चीजें खाने से सर्दी और बढ़ सकती है, जबकि कुछ चीजें शरीर को राहत देने का काम करती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि इस दौरान क्या खाएं और किन चीजों से बचें। इस लेख में हम आपको एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार बताएंगे कि सर्दी-जुकाम के दौरान बहती नाक को रोकने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ फायदेमंद हैं और किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आप न केवल जल्दी ठीक होंगे, बल्कि भविष्य में सर्दी से बचने में भी मदद मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
बहती नाक को कंट्रोल के लिए क्या खाएं?- Foods to Eat to Control Runny Nose
1. हर्बल चाय (Herbal Tea)- अदरक, तुलसी, दालचीनी और काली मिर्च वाली चाय नाक खोलने और सर्दी-जुकाम में राहत देने में मदद करती है।
2. शहद और हल्दी (Honey and Turmeric)- एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद और हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और गले की खराश से भी आपको आराम देते हैं।
3. विटामिन-सी युक्त फल (Vitamin C-rich Fruits)- संतरा, नींबू, अमरूद और आंवला जैसे विटामिन-सी युक्त फल शरीर में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
4. गर्म सूप (Hot Soup)- चिकन सूप या वेजिटेबल सूप पीने से नाक की जकड़न कम होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
5. पानी और नारियल पानी (Water and Coconut Water)- हाइड्रेट रहने से म्यूकस पतला होता है और नाक जल्दी खुलती है। इसलिए पानी और नारियल पानी का सेवन करें।
6. गर्म दूध में हल्दी (Turmeric Milk)- रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से आराम मिलता है।
7. दही (Yogurt)- दही प्रोबायोटिक होता है, जो गट हेल्थ को सुधारता है और इम्यून सिस्टम मजबूत करता है।
इसे भी पढ़ें- बंद नाक को खोलने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी राहत
बहती नाक को कंट्रोल के लिए क्या न खाएं?- Foods to Avoid to Control Runny Nose
- ठंडी चीजें (Cold Foods)- आइसक्रीम, ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक्स नाक बंद कर सकते हैं और कफ के लक्षण बढ़ा सकते हैं।
- मैदा और तला हुआ खाना (Refined Flour and Fried Foods)- ये पाचन को कमजोर कर सकते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकते हैं।
- बहुत ज्यादा चीनी (Excess Sugar)- मीठे खाद्य पदार्थ इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं और बैक्टीरिया व वायरस को बढ़ावा दे सकते हैं।
- बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स (Excess Dairy Products)- कुछ लोगों के लिए दूध और चीज जैसी चीजें बलगम बढ़ा सकती हैं और सांस लेने में दिक्कत कर सकती हैं।
- एल्कोहल और कैफीन (Alcohol and Caffeine)- ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे बलगम गाढ़ा हो जाता है और नाक की समस्या बढ़ सकती है।
सर्दी-जुकाम में बहती नाक से राहत पाने के लिए सही खानपान जरूरी है। सही आहार से सर्दी जल्दी ठीक होगी और शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।