
Ayurvedic Remedies for Blocked Nose in Hindi: हल्की धूप के साथ ही सर्द हवाएं भी तेजी से चल रही है। सर्द हवाओं का असर लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से कई लोग सर्दी, जुकाम और खांसी से परेशान हैं। खांसी और जुकाम में नाक बंद होने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति की सूंघने की क्षमता कम हो जाती है, सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। साथ ही बंद नाक दैनिक जीवन को भी प्रभावित करने लगता है। ऐसे में अकसर लोग नाक में ड्रॉप डालते हैं या फिर दवाई का सेवन करना शुरू कर देते हैं। अगर आप नैचुरल तरीके से बंद नाक को ठीक करना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते है बंद नाक को खोलने के आयुर्वेदिक उपाय-
1. काली मिर्च और हल्दी
बंद नाक को खोलने के लिए आप काली मिर्च और हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। काली मिर्च और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीएलर्जिंक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में काली मिर्च और हल्दी बंद नाक को खोलने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप दूध में हल्दी या काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। आयुर्वेद में हल्दी और काली मिर्च को काफी अहम माना गया है। ये दोनों शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, साथ ही संक्रमण से भी बचाते हैं। आप चाहें तो काली मिर्च के साथ शहद को मिलाकर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बंद नाक खोलने के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज, जानें इस्तेमाल का तरीका
2. गर्म सेंक लगाएं
अगर आपकी नाक बंद हो गई है, तो ऐसे में नाक के आस-पास गर्म सेंक करना फायदेमंद हो सकता है। गर्म सेंक से नाक को अनलॉग करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक कॉटर का कपड़ा लें। इसे गर्म पानी में भिगोएं और फिर निचोड़कर नाक के पास दबाव डालें। इससे नासिक छिद्र की सूजन कम होगी, आपको सांस लेने में आसानी होगी। दिन में 2-3 बाद गर्म सेंक करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिल सकती है।
3. सेब का सिरका
आयुर्वेद में सेब का सिरका का उपयोग भी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सेब का सिरका पिएंगे, तो इससे आप संक्रमण से बच सकते हैं। बंद नाक को खोलने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच सेब का सिरका डालें और फिर पी लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
4. तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को आयुर्वेद में औषधीय गुणो से भरपूर बताया गया है। बंद नाक को खोलने के लिए भी आप तुलसी के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 कप पानी लें। इसमें तुलसी, पुदीना, लौंग और अदरक को अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा हो जाएं, तो आप इसे धीरे-धीरे पी सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, सर्दी-जुकाम और खांसी के साथ ही बंद नाक में भी आराम मिलेगा।
5. जल नेति
जल नेति एक आयुर्वेदिक क्रिया है। इस क्रिया को करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिल सकती है। जल नेति करने से नाक में जमा बलगम और रुकावटों को साफ करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं अगर आप जल नेति को नियमित रूप से करेंगे, तो साइनस से भी बचाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में बंद नाक या जुकाम की समस्या क्यों हो सकती है? जानें इससे राहत पाने के उपाय
6. अणु तेल
आयुर्वेद में वायरस को नष्ट करने के लिए अणु तेल का उपयोग किया जाता है। अणु तेल नजल डिसऑर्डर को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। अगर आपकी नाक बंद है, तो आप अणु तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अणु तेल लें, इसकी 2-2 बूंद नाक में डालें। इससे बलगम साफ होगा, साथ ही संक्रमण भी नष्ट होगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version