
कुछ लोगों को पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होता है। आमतौर पर ऐसा किसी संक्रमण के कारण हो सकता है। पेशाब के दौरान दर्द या जलन की समस्या का मुख्य कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है। इसे आम भाषा में यूटीआई या यूरिन इंफेक्शन भी कहते हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन आपके किडनी, मूत्राशय और मूत्रमार्ग को प्रभावित कर सकता है। पुरुषों की तुलना में, महिलाओं को यूटीआई की समस्या ज्यादा होती है। ज्यादातर लोग यूटीआई के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो यूरिन इंफेक्शन का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से भी कर सकते हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसे खास पदार्थों के बारे में बताया गया है, जो यूरिन इंफेक्शन के इलाज में प्रभावी होते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी खास आयुर्वेदिक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से पेशाब में दर्द और जलन से राहत मिलेगी -
पेशाब में दर्द और जलन से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक - Ayurvedic Drink For Painful And Burning Urination
पेशाब में दर्द और जलन को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक में नारियल पानी, किशमिश, आंवला और मिश्री का प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, ये सभी चीजें यूरिन इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में प्रभावी हैं।
सामग्री
- नारियल पानी
- किशमिश
- आंवला पाउडर
- मिश्री

विधि
इस आयुर्वेदिक ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास में नारियल पानी निकाल लें। फिर इसमें किशमिश, आंवला पाउडर और मिश्री मिलाएं। इससे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आपको यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: क्लाउडी यूरिन (झागदार पेशाब) की समस्या से राहत दिलाएंगे ये 7 घरेलू उपाय
फायदा
नारियल पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक भी है। नारियल पानी पीने से आप अधिक बार यूरिन पास करते हैं, जिससे बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में आंवला का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो मूत्र मार्ग में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। किशमिश का सेवन करने से भी यूरिन संबंधी रोगों में लाभ होता है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे संक्रमण से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: पेशाब में जलन क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें समस्या को ठीक करने के लिए 6 आयुर्वेदिक उपाय
Ayurvedic Drink For Painful And Burning Urination:अगर आप पेशाब में दर्द और जलन की समस्या से परेशान हैं तो ऊपर बताई गई ड्रिंक का सेवन करें। इससे यूरिन इंफेक्शन की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।