गर्मी में बंद नाक या जुकाम की समस्या क्यों हो सकती है? जानें इससे राहत पाने के उपाय

गर्मी के दिनों में भी अगर आपको नाक बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप इन आसान उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में बंद नाक या जुकाम की समस्या क्यों हो सकती है? जानें इससे राहत पाने के उपाय


कई लोग गर्मियों के दिनों में भी बंद नाक की समस्या से परेशान रहते हैं और कभी-कभी तो ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि नाक से ठीक से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मी के दिन में जरा सी लापरवाही के कारण नाक बंद या सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है। कई बार बंद नाक की परेशानी धीरे-धीरे खांसी और फिर बुखार का रूप ले लेती है। इसके अलावा लोगों को गले में खराश, जुकाम, और शरीर में दर्द होने जैसी समस्याएं घेर लेती है। इन सभी कारणों से अगर आपकी नाक बंद हो जाए, तो रात में चैन से सोने से भी मुश्किल होती है। अगर ये परेशानी बार-बार होती है, तो ये अस्थमा का कारण भी बन सकती है। आइए इस लेख में हम गर्मी के दिनों में बंद नाक के कारण और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बात करते हैं। 

गर्मी में नाक बंद होने के कारण

गर्मी में ठंडी और गर्म चीजों के सेवन से शरीर के तापमान में अचानक हुए बदलाव से बंद नाक की समस्या हो सकती है। अगर आप बाहर कड़ी धूप में निकलते है और उस दौरान कुछ ठंडा पेय पदार्थ पी लेते हैं या किसी ठंडी चीज का सेवन भी कर लेते हैं, तो इससे भी आपको बंद नाक और जुकाम की परेशानी हो सकती है। गर्मी के दिनों में अधिक समय तक कड़ी धूप में रहना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही असमान्य खानपान के तरीकों के कारण भी ये परेशानी हो सकती है। 

बंद नाक से बचने के उपाय

1. गर्म पानी पिएं

गर्म पानी आपकी बंद नाक की समस्या को आसानी से दूर कर सकता है। साथ ही यह सर्दी-जुकाम और गले की खराश को ठीक करने के लिए भी काफी कारगर है। गर्म पानी के सेवन से तमाम तरह के मौसमी इंफेक्शन और बैक्टीरिया से संबंधित समस्या भी दूर हो सकती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में शहद या अदरक का रस डालकर पी सकते हैं। इससे बंद नाक और सूजन में काफी आराम मिलता है। 

cold-symptoms

Image Credit- Freepik

2. हल्दी वाला दूध 

हमारे घरों में हल्दी वाला दूध हर दर्द और परेशानी का इलाज माना जाता है। जब भी बचपन में आपको चोट लगती थी या सर्दी-जुकाम होने पर भी दादी या मां आपको सबसे पहले हल्दी वाला दूध देते थे। दरअसल हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं। ये आपकी बंद नाक की समस्या को आसानी से दूर कर सकती है। हल्दी और दूध मिलाकर पीने से गले के दर्द, नाक की सूजन और जलन में काफी आराम मिलता है। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरिल गुण सभी तरह के इंफेक्शन के लक्षणों को कम कर सकता है। इसे आप रात में सोने से पहले जरूर पिएं। 

इसे भी पढे़ं- बंद नाक से परेशान हैं तो करें ये 3 योगासन, योगाचार्य से जानें करने का तरीका

3. गर्म पानी की भाप लेना 

बंद नाक या कफ की परेशानी आगे चलकर सांस से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आपको ज्यादा बंद नाक की परेशानी या सर्दी जुकाम है, तो गर्म पानी से भाप लें। बंद नाक को खोलने के लिए गर्म पानी की भाप काफी कारगर उपाय साबित हो सकता है। गरम पानी की भाप लेने को हम स्टीम लेना भी कहते हैं। दरअसल ऐसा करने से नाक और गले से होकर गर्म हवा आपके लंग्स तक पहुंचती है, जो बंद नाक की समस्या निजात दिला सकती है। साथ ही गर्म भाप शरीर के तापमान में भी सुधार करता है और ब्लड सर्कुलेशन को तेज बनाता है। इसे कम से कम दिन में दो बार जरूर करें। 

cold-symptoms

Image Credit- Freepik

4. हर्बल टी

कई प्रकार की औषधीय गुणों से भरपूर चाय आपके बंद नाक को खोलने में मददगार साबित हो सकती है। इससे आपकी नाक में इसकी खुशबू जाती है और नाक की नसों में काफी आराम मिलता है और यह सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप तुलसी, अदरक, काली मिर्च और सौंफ आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको नाक बंद में काफी आराम मिलता है। हालांकि आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि गर्मी के दिनों में इन चीजों का अधिक उपयोग करने से नुकसान हो सकता है। 

5. स्पाइसी फूड खाएं

अधिक स्पाइसी फूड का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आपकी नाक बंद है और आप इसे जल्दी ठीक करना चाहते हैं, तो स्पाइसी फूड आप को राहत दिला सकते हैं। बंद नाक खोलने के लिए स्पाइसी फूड का सेवन करना एक प्राकृतिक उपाय है। दरअसल स्पाइसी फूड्स में भी कोशिश करें कि आप हरी मिर्च का उपयोग अधिक करें क्योंकि इसमें कैपसेसिन होता है, जो शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे बंद नाक आसानी से खुल सकती है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

बच्चों में डेंगू से होने वाली समस्याएं दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version