बंद नाक खोलने के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज, जानें इस्तेमाल का तरीका

Onion Benefits for Blocked Nose: बंद नाक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद है, जानें इसका इस्तेमाल।
  • SHARE
  • FOLLOW
बंद नाक खोलने के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज, जानें इस्तेमाल का तरीका


Onion Benefits for Blocked Nose: बंद नाक की समस्या अक्सर लोगों में कभी न कभी होती है। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होने पर बंद की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। दरअसल मौसम ठंडा होने के कारण वायरस और बैक्टीरिया का अटैक ज्यादा होता है। इनसे संक्रमित होने पर नाक भीतर मौजूद मेम्ब्रेन में सूजन हो जाती है और इसी कारण से नाक बंद हो जाती है। नाक बंद होने पर सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसे लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं उनमें यह समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। नाक बंद होने पर लोग तमाम तरह के घरेलू उपचार या दवाओं का सेवन करते हैं। बंद नाक की समस्या में प्याज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। प्याज के इस्तेमाल से आपको बंद नाक की समस्या तुरंत फायदा मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

बंद नाक खोलने के लिए प्याज के फायदे- Benefits Of Onion in Blocked Nose

प्याज का इस्तेमाल सलाद और सब्जी बनाने में हर घर में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। प्याज में मौजूद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में पुराने समय से किया जा रहा है। प्याज में विटामिन, खनिज और कई अन्य गुण मौजूद होते हैं। बंद नाक खोलने के लिए प्याज के रस और इसके छिलके का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। प्याज में एंटी-बायोटिक, एंटी-माइक्रोबियल, कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, और विटामिन्स की मात्रा शरीर को पोषण देती है। बंद नाक की समस्या में प्याज का इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-बायोटिक गुण नाक को खोलने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल बंद नाक की समस्या में कई तरह से किया जा सकता है।

Onion Benefits for Blocked Nose

इसे भी पढ़ें: ठंडे मौसम में जुकाम के कारण बंद हो गई है नाक, तो काम आएंगे ये 4 आसान घरेलू नुस्खे

बंद नाक की समस्या में प्याज का इस्तेमाल

बंद नाक की समस्या में प्याज के रस और इसके छिलकों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। बंद नाक से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल इन तरीकों से कर सकते हैं-

1. बंद नाक की समस्या में प्याज के छिलके को 4 से 5 मिनट तक सूंघने से फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण आपको बंद नाक से छुटकारा देंगे।

2. प्याज के रस का इस्तेमाल भी बंद नाक की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या में लाल प्याज का रस निकाल लें और इस रस की कुछ बूंदे नाक में डालें। ऐसा करने से आपको तुरंत फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: बिना जुकाम बंद नाक से रहते हैं परेशान? ये 5 घरेलू उपाय नाक खोलने में करेंगे मदद

प्याज में मौजूद गुण नाक के भीतर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके नाक के भीतर मौजूद मेम्ब्रेन में सूजन कम होती है और बंद नाक से छुटकारा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

खुजली से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version