बंद नाक से राहत पाने के लिए करें पदाधीरासन का अभ्यास, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका

अगर आप बंद नाक की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में पदाधीरासन का अभ्यास करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इसे करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
बंद नाक से राहत पाने के लिए करें पदाधीरासन का अभ्यास, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका


कुछ लोगों को अक्सर नाक बंद होने की समस्या रहती है। जिसके लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाने के साथ ही साथ इनहेलर का भी इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं, कुछ लोग तो इसके लिए दवाएं भी लेते हैं। जबकि आप योग का अभ्यास करके भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए आप पदाधीरासन का अभ्यास करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये योग एक्सपर्ट साक्षी दुबे से जानते हैं नाक बंद होने पर यह आसन करने से क्या फायदे मिलते हैं। 

नाक बंद में कैसे होता है फायदेमंद? 

अगर आप नाक बंद होने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में पदाधीरासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से आपकी सांसों पर अच्छा नियंत्रण रहता है, जिससे सांस लेने में होने वाली कठिनाई कम होने के साथ ही बंद नाक से भी राहत मिलती है। इस आसन या क्रिया का अभ्यास करने से बंद नोस्ट्रिल्स ठीक होते हैं, जिससे आपकी बंद नाक धीरे-धीरे खुलने लगती है। चूंकि इस दौरान आपको अपनी सांसों पर नियंत्रण रखना होता है, नाक जाम होने की समस्या कम होने लगती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Dubey | Yoga Teacher (@yog_sakshi)

पदाधीरासन करने के फायदे 

  • पदाधीरासन करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। 
  • यह आसन करने से आपका नर्वस सिस्टम हेल्दी रहता है साथ ही साथ सांस लेने में होने वाली कठिनाई भी काफी कम होती है। 
  • इस आसन को करने से आपका सांसों पर अच्छा नियंत्रण रहता है साथ ही सिरदर्द की समस्या भी कम होती है। 
  • यह एक प्रकार की मेडिटेशन है, जिसे करने से आपका दिमाग भी शांत रहता है। 

इसे भी पढ़ें - कमर से लेकर पैरों तक में मजबूती लाता है हनुमान आसन, जानें इसे करने की विधि और फायदे

पदाधीरासन करने का सही तरीका 

  • पदाधीरासन करने के लिए आपको सबसे पहले दोनों पैरों को मोड़कर आराम से बैठ जाना है। 
  • इसके बाद आपको दोनों हाथों को क्रॉस करके अपनी अंडरआर्म्स पर रखना है। 
  • इस दौरान हाथों को अंडरआर्म्स में अच्छे से दबा लें। 
  • अब आपको हाथों को इसी अवस्था में रखकर लंबी गहरी सांल लेनी है और धीरे-धीरे सांसों को छोड़ना है। 

 

Read Next

मन को शांत रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, तनाव होगा कम और दूर होगी बेचैनी

Disclaimer