Food for Knee Joints: घुटने की सेहत समय के साथ बिगड़ने लगती है। दरअसल, घुटने की हड्डियां धीमे-धीमे घिसने लगती हैं और जोड़ों में नमी की कमी हो जाती है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी की कमियों से भी घुटने की सेहत प्रभावित होने लगती है। ऐसे में आपको कुछ फूड्स का सेवन करना चाहिए जो कि घुटने की हड्डियों को मजबूती देने के साथ इनसे जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। क्या हैं ये फूड्स जानते हैं इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।
घुटने की हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि घुटने की सेहत कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे आपके शरीर में कैल्शियम कितना है, विटामिन डी कितना और आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं। इसके अलावा रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या वाले लोगों में भी घुटने में दर्द की समस्या देखी जाती है। साथ ही जिन लोगों के ज्वाइंट्स में नमी की कमी होती है उन लोगों को भी घुटने में दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको डाइट में कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए जैसे
कैल्शियम से भरपूर फूड्स लें
NHS.UK में प्रकाशित इस स्टडी की मानें तो वयस्कों को रोजाना 700mg कैल्शियम की जरूरत होती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में हरी जैसे ब्रोकली, पत्तागोभी और भिंडी को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप
- दूध, चीज और पनीर का सेवन कर सकते हैं जिसमें कि कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है।
- आप सोयाबीन और टोफू ले सकते हैं।
- आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।
- आप ब्रेड और फोर्टिफाइड आटे से बनी चीजों को खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या हर बार रनिंग के बाद घुटने में दर्द होता है? जानें इसके 3 बड़े कारण
विटामिन डी से भरपूर फूड्स लें
Osteoporosis.foundation के अनुसार विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन घुटने की हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है। न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि वयस्कों को रोजाना 10 माइक्रोग्राम विटामिन D की जरूरत होती है। डाइट से सारा विटामिन D पाना मुश्किल होता है, इसलिए जरूरी है कि आप डॉक्टर से बात करें और कुछ सप्लीमेंट्स लें। साथ ही धूप की धूप जरूर लें। इसके अलावा आप घुटनों को मजबूत रखने के लिए
- फोर्टिफाइड फूड
- अंडे की जर्दी
- ऑयली फिश का सेवन कर सकते हैं।
Knee Joints Foods
प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें
युवाओं के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करें। दरअसल, प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसकी कमी से फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मछली, अंडे और दूध से बनी चीजों का सेवन भी घुटने की सेहत को सही रखने में मददगार है। प्रोटीन के भरपूर चीजें जैसे
- दालें
- राजमा
- टोफू
- नट्स और बीज घुटने की सेहत को सही रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।
डाइट में तरह पदार्थो को शामिल करें
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि अगर आप चाहते हैं कि घुटने हेल्दी रहें तो आप डाइट में तरह पदार्थ की मात्रा बढ़ा दें जैसे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे घुटने की हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या उल्टा चलने से घुटने का दर्द ठीक होता है? जानिए हड्डी के डॉक्टर से
इन बातों का रखें खास ध्यान
घुटने की हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आपको उन चीजों को भी ख्याल रखना चाहिए जो कि कैल्शियम की कमी का कारण बन सकते हैं जैसे स्मोकिंग से बचें। शराब के सेवन से बचें। ज्यादा खट्टी चीजों के सेवन से बचें क्योंकि कई बार खट्टी चीजें कैल्शियम के क्षरण का कारण बन सकती है। इसके अलावा हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करें जो कि ब्लड सर्कुलेशन को सही रखें जिससे घुटने की सेहत सही रहे क्योंकि जब आपका ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है तो हड्डियों में नमी की कमी हो जाती है और यही घुटने में दर्द का कारण बनता है।
निष्कर्ष:
अंत में न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि घुटने को हेल्दी रखने के लिए इन तमाम बातों का ध्यान रखना जरूरी है लेकिन आपको अपनी बढ़ती उम्र के साथ उन बीमरियों से भी बचना चाहिए जो कि हड्डियों को कमजोर करते हैं और घुटने के दर्द जैसी बीमारियां देते हैं जैसे गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और मेनोपॉज जैसी स्थितियां जिसमें शरीर में कैल्शियम का लेवल अपने आप कम हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इनमें से किसी भी बीमारी के लक्षण आपको महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
FAQ
गठिया किसकी वजह से होता है?
गठिया की बीमारी जोड़ों के घिसने और हड्डियों में सूजन की वजह से हो सकती है। ये एक प्रकार की ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें अपना ही इम्यून सिस्टम, अपने ही शरीर पर हमला कर देता है।गठिया रोग में क्या खाने से परहेज करना चाहिए?
गठिया रोग में आपको चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, प्रोसेस्ड फूड्स और तली-भुनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 28, 2026 18:27 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain
