Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

क्या लंबे समय से हो रहे घुटने के दर्द को इग्नोर कर रहे हैं? जानें इसके नुकसान

Should I Ignore Knee Pain: घुटने के दर्द को इग्नोर करना सही नहीं है। इसकी वजह से आपको मूवमेंट में दिक्कत आ सकती है, घुटने की स्वेलिंग बढ़ सकती है और कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। जानें, इनके बारे में।

How Long To Ignore Knee Pain: आमतौर पर चोट लगने की वजह से ही लोगों को घुटने में दर्द होता है, लेकिन बढ़ती उम्र, मोटापा, फ्लेक्सिबिलिटी की कीम और कुछ मेडिकल कंडीशंस की वजह से भी इस तरह की समस्या हो सकती है। घुटने में दर्द को ज्यादातर लोग सीरियसली नहीं लेते हैं, जबकि ऐसा किया जाना सही नहीं है। सवाल है? ऐसा क्यों कहा जाता है? इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। ध्यान रखें कि अगर आप घुटने के दर्द को लंबे समय तक इग्नेर करते हैं, तो आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको इन्हीं परेशानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस बारे में हमने  इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की। 

लंबे समय तक घुटने के दर्द को क्यों नहीं इग्नोर करना चाहिए?- What Happens If You Leave A Knee Injury Untreated

what happens if you ignore knee pain 01 (9)

घुटने में स्वेलिंग का बढ़ना

अगर आपके घुटने में मामूली सी चोट (Ghutno Me Dard) लगने के कारण दर्द शुरू हुआ है। इस वजह से आप उसकी जरा भी केयर नहीं कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि यह आपकी बहुत बड़ी गलती है। क्या आप जानते हैं कि घुटने में चोट लगने के कारण या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन की वजह से घुटने में स्वेलिंग हो सकती है। इसे इग्नेर किया जाए, तो समय के साथ-साथ सूजन बढ़ सकती है, जिसमें दर्द बढ़ सकता है। समय पर इलाज करवाने के कारण एक समय बाद आपके लिए मूवमेंट करना भी मुश्किल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 'घुटनों में 7 दिनों से ज्‍यादा समय तक दर्द को न करें नजरअंदाज', जानिए डॉक्‍टर ने क्‍यों कही ये बात

जोड़ों का डैमेज होना

अगर आप घुटने के दर्द (Ghutno Me Dard) को लगातार इग्नोर करते रहते हैं, तो इसकी वजह से कार्टिलेज में घिसाव बढ़ सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह स्थिति सही नहीं है। कार्टिलेज में दिक्कत आने से अर्थराइटिस या गठिया जैसी गंभीर बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है।

अंसतुलन का बढ़ना

अगर आप घुटने के दर्द का समय पर इलाज नहीं करते हैं, तो धीरे-धीरे न सिर्फ दर्द (Ghutno Me Dard)और तकलीफ बढ़ जाती है, बल्कि आपको रोजमर्रा के कामकाज करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही, आपको अपना संतुलन बनाए रखने में भी परेशानी आती है, जिससे आपके गिरने और दोबारा चोट लगने का रिस्क बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: हड्डियों-जोड़ों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, जानें क्या है दर्द का कारण और इलाज

कब जाएं डॉक्टर के पास

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि घुटने में दर्द को कब गंभीरता से लेना चाहिए। अगर आपका दर्द लगातार एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहता है, तो यह सही नहीं है। आपको तुरंत ऑर्थोपेडिस्ट के पास जाना चाहिए और अपना इलाज करवाना चाहिए। इसके अलावा, नीचे बताई गई कंडीशंस पर भी गौर करें-

घुटने में सूजन और दर्द का बढ़ना।

  • घुटने जाम होना।
  • घुटने मूव करने में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होना।
  • घुटने का दर्द आसपास के हिस्सों तक फैलना।

इसे भी पढ़ें: घुटनों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज

निष्कर्ष

वैसे तो किसी भी तरह के दर्द की अनदेखी करना सही नही है। खास, घुटने के बी बात करें, तो इसकी वजह से आपको चलने-फिरने, हिलने-डुलने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए, घुटने में दर्द को लेकर कभी भी लापरवाही करना सही नहीं होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

स्लिप डिस्क से जुड़ी हैं ये 5 गंभीर समस्याएं, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 11, 2025 13:43 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 11, 2025 13:41 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content