बिगड़ी लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज न करने के कारण लोगों में हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं। महिलाएं हों या पुरुष सभी ऑफिस में लंबे समय तक एक स्थान पर बैठकर काम करते हैं, वहीं घर से काम करने वाले लोग अक्सर गलत पोश्चर में बैठकर काम करते हैं, जिसका असर शरीर पर पड़ता है। इन स्थितियों में गर्दन, पीठ और घुटने में दर्द की समस्या होने लगती है। घुटने में दर्द की समस्या होने पर लोगों को उठने और बैठने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों में घुटने में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम फोर्टिस हॉस्पिटल वसंत कुंज दिल्ली के Principal Director Orthopaedics डॉक्टर गुरिंदर बेदी से घुटने में दर्द के कारण और इलाज का तरीका जानेंगे।
घुटने में दर्द होने का कारण क्या है? What Are The Common Causes Of Knee Pain In Hindi
- मोटापा
- चोट या इंफेक्शन
- घुटनों पर ज्यादा दबाव पड़ना
- बढ़ती उम्र
- गठिया
कम उम्र में क्यों होता है घुटने का दर्द? Knee Pain In Young Age Reasons In Hindi
इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना 10 हजार कदम चलना वर्कआउट के बराबर होता है? जानें डॉक्टर की सलाह
- जोड़ों की सतह पर हड्डी का छोटा टुकड़ा निकलना, कम उम्र में घुटने में दर्द का कारण हो सकता है।
- कई बार जन्म से ही असामान्य कार्टिलेज मेनिस्कस (Abnormal Cartilage Meniscus) के कारण दर्द होता है।
30 से 45 की उम्र में घुटने में दर्द का कारण? Causes Of Knee Pain At The Age Of 30 To 40 In Hindi
- लिगामेंट की चोट के कारण इस आयु वर्ग के लोगों में घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है।
- कई बार एक्सीडेंट या खेलने के दौरान ऐसी चोटें लग जाती हैं, जिनके कारण दर्द होता रहता है।
50 की उम्र के बाद घुटने में दर्द का कारण
डॉक्टर ने बताया कि एक निश्चित उम्र के बाद कई लोगों में कार्टिलेज में कुशनिंग प्रभाव (Cushioning effect of the cartilage) की कमी हो जाती है जो गठिया का कारण बन सकता है। बढ़ती उम्र में घुटने में होने वाले दर्द का ये एक बड़ा कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पीठ दर्द की हो सकती हैं ये 5 अनजानी वजहें, न करें नजरअंदाज
घुटने में दर्द का इलाज- Knee Pain Treatment In Hindi
- घुटने से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने के लिए डॉक्टर से घुटनों की जांच करानी चाहिए, जिसके बाद जरूरत होने पर एक्स रे और एमआरआई स्कैन के माध्यम से समस्या का पता लगाया जा सकता है। इसका समाधान इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज को अपनी अपने दिनभर के कामों में कितनी दिक्कत होती है, इसके अलावा अगर मरीज किसी खेल से जुड़ा है तो उसे किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- घुटने की समस्याओं से बचने के लिए घुटने के चारों ओर अच्छी मांसपेशियां होनी चाहिए इसके साथ ही घुटने के जोड़ का अलाइनमेंट (Good alignment of the knee joint) बेहतर होना चाहिए।
- बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा वजन होने के कारण लोगों में घुटने की गठिया की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में आपको अपने वजन को कंट्रोल करना चाहिए ताकि आप घुटने से जुड़ी समस्याओं से बच सकें।
- घुटनों को हेल्दी रखने के लिए आप रोजाना घुटने की एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें। अगर आप रोजाना अपने घुटनों की एक्सरसाइज करेंगे तो आपको घुटनों में दर्द और अन्य समस्याएं कम हो सकती हैं।
यह लेख सीनियर सब एडिटर आकांक्षा तिवारी द्वारा लिखा गया है। आकांक्षा को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों की अच्छी समझ है। वे इन विषयों पर पिछले 5 वर्षों से काम कर रही हैं।