Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

विटामिन D सप्लीमेंट हमेशा फैट (दूध, घी या ऑलिव ऑयल) के साथ क्यों लेना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Vitamin D And Fats: लोग विटामिन D सप्लीमेंट लेते समय फैट्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें क्योंकि लेख में न्यूट्रिशनिस्ट ने विटामिन D के साथ फैट्स लेने के फायदों की जानकारी दी है।

Vitamin D and Fats: आजकल लोगों का सूरज की रोशनी में बैठना बहुत कम हो गया है आमतौर पर फूड्स में विटामिन D कम ही मिल पाता है और खासतौर से शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन D के सोर्स कम होते हैं। इसमें फोर्टीफाइड दूध, सोया दूझ और सीरियल्स ही मुख्य होते हैं। इससे विटामिन D की कमी को पूरा करना बहुत मुश्किल है, इसलिए एक्सपर्ट्स विटामिन D सप्लीमेंटस देते हैं। सप्लीमेंट्स लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डाइटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad) से बात की। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग सुबह खाली पेट ही विटामिन D खा लेते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है।

विटामिन D के साथ फैट्स लेना क्यों जरूरी?

सीनियर डाइटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “विटामिन D फैट सॉल्बिल है, जो अन्य विटामिन से बिल्कुल अलग है। दरअसल, फैट सॉल्बिल होने के कारण विटामिन D सप्लीमेंट को ऑब्जर्ब होने के लिए फैट की जरूरत पड़ती है। अगर विटामिन D सप्लीमेंट को फैट के साथ न लिया जाए, तो शरीर में सही तरीके से ऑब्जर्ब नहीं हो पाता। इसे सरल भाषा में कुछ ऐसे समझाया जा सकता है कि जब खाने में फैट होते हैं, तो आंत में बाइल सॉल्ट्स फैट्स को छोटे-छोटे कणों में तोड़ देते हैं, जिसे micelles कहते हैं। इन्हीं micelles में विटामिन D घुलकर शरीर में ऑब्जर्ब होते हैं।”

vitamin d with healthy fats in hindi doctor quote

यह भी पढ़ें- क्या खाली पेट विटामिन D लेने से असर कम हो जाता है? डॉक्टर से जानें

पानी के साथ विटामिन D लेने पर क्या होता है?

ऋतिका शर्मा ने कहा, “जब विटामिन D को पानी के साथ लिया जाता है, तो शरीर में micelles कम बनते हैं और विटामिन D पूरी तरह से शरीर में ऑब्जर्ब नहीं हो पाता या कभी-कभी इसे ऑब्जर्ब होने में काफी समय लग जाता है। NCBI की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 11 ग्राम फैट के साथ लेने पर ब्लड में विटामिन D का स्तर 16-20% ज्यादा पाया गया है और साथ ही यह फैट के साथ जल्दी ऑब्जर्ब होता है।”

विटामिन डी सप्लीमेंट के साथ कितना फैट लेना चाहिए?

ऋतिका शर्मा के मुताबिक, अक्सर लोग सोचते हैं कि विटामिन D को लेने के लिए बहुत ज्यादा फैट चाहिए लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। करीब पांच से दस ग्राम हेल्दी फैट के जरिए micelles बन जाते हैं, जिससे विटामिन D आसानी से पच जाता है। यह फैट आसानी से रोजाना के खाने से भी मिल सकता है।

  1. अगर आप रोजाना खाने में एक चम्मच घी लें।
  2. दिन में चार से छह बादाम खा लें।
  3. खाने में फुल क्रीम का दही लें।
  4. दूध फुल फैट का पिएं।
  5. मूंगफली या सीड्स खाने से भी हेल्दी फैट मिलता है।

विटामिन D लेते समय किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

ऋतिका शर्मा ने कहा, “हर किसी को विटामिन D बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं लेना चाहिए। जिन लोगों को सीलिएक, पैंक्रियाटिक एंजाइम की कमी है या फिर आंतों की समस्या है, तो उन्हें विटामिन D सप्लीमेंट लेते समय ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग बहुत कम तेल या घी खाते हैं, उनमें विटामिन D बहुत कम ऑब्जर्ब होता है। मोटापे से ग्रस्त और बुजुर्गों को भी विटामिन D कम ऑब्जर्ब होता है। इसलिए ऐसे लोगों को हेल्दी फैट के साथ विटामिन D सप्लीमेंट लेना चाहिए।”

यह भी पढ़ें- विटामिन D सप्लीमेंट सुबह या शाम कब लेना सबसे बेहतर? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सही समय

निष्कर्ष

ऋतिका शर्मा जोर देते हुए कहती हैं कि विटामिन D नाश्ते या दोपहर के खाने के साथ लेना सबसे बेहतर होता है क्योंकि उस समय बाइल (पित्त) रिलीज बहुत एक्टिव होता है। विटामिन D को खाली पेट लेने की सलाह बिल्कुल नहीं दी जाती और साथ ही खाने में हेल्दी फैट्स जरूर लें। अगर विटामिन D सप्लीमेंट को सही तरीके से लिया जाए, तो शरीर में ऑब्जर्ब बहुत तेजी से होता है। डॉक्टर की सलाह पर इसे रेगुलर लेना बहुत महत्वपूर्ण है।

FAQ

  • विटामिन डी की कमी से शरीर में क्या परेशानी आती है?

    विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, डिप्रेशन, बार-बार इंफेक्शन होना और बालों का झड़ना भी आम लक्षण हैं।
  • विटामिन डी सुबह में लेना चाहिए या रात में?

    विटामिन D को खाने के साथ लिया जाना चाहिए। सुबह के नाश्ते या लंच में विटामिन D सप्लीमेंट लेना सबसे बेहतर है।
  • क्या मैं डॉक्टर की सलाह के बिना विटामिन डी ले सकता हूं?

    बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन D या किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए। डॉक्टर मरीज की कंडीशन देखकर ही दवाई या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं।

Read Next

जाती सर्दी कर रही है बीमार और कमजोर? जानें कैसे करें इम्यूनिटी को री-सेट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 20, 2026 08:05 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 20, 2026 08:05 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 20, 2026 08:05 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 20, 2026 08:05 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 20, 2026 08:05 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content