Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

विटामिन D सप्लीमेंट सुबह या शाम कब लेना सबसे बेहतर? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सही समय

Vitamin D in Hindi: आजकल विटामिन D सप्लीमेंट को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है क्योंकि यह हड्डियों और इम्युनिटी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन लोग विटामिन D के सप्लीमेंट को लेकर काफी कंफ्यूज रहते है कि इसे कब लिया जाए? इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट ने इसके सभी पहलूओं पर विस्तार से बात की है।

Vitamin D in Hindi: आजकल जिस तरह का लाइफस्टाइल हो गया है कि उसमें खानपान की आदतों में बदलाव तो आया ही है, साथ में लोग सूरज की रोशनी से भी दूर हो गए हैं। इस वजह से लोगों में विटामिन D की कमी बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। विटामिन D की कमी के चलते लोगों को हड्डियों में दिक्कत होने लगी है, इम्युनिटी कम हो गई है, थकान और एनर्जी की कमी (Symptoms of Vitamin D Deficiency) बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। इसलिए डॉक्टर विटामिन D का सप्लीमेंट लेने की सलाह देने लगे हैं। कई लोग इस सप्लीमेंट को सुबह लेते हैं तो कुछ रात को। क्या विटामिन D किसी भी समय लिया जा सकता है? या फिर इसे लेने का कोई सही समय है? यह सब जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी (Ms. Meena Kumari, Chief Dietician - Dietetics, Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) से बात की।

विटामिन D लेने का सही समय क्या है?

चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी कहती हैं, “NIH रिसर्च और NHS रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह या दोपहर में विटामिन D सप्लीमेंट लेना बहुत ज्यादा फायदेमंद है। सुबह विटामिन D लेने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है और मूड अच्छा रहता है। जो लोग रात में विटामिन D सप्लीमेंट लेते हैं, उनकी नींद का पैटर्न खराब हो सकता है, इसलिए सुबह नाश्ते के बाद या फिर दोपहर को लंच के साथ विटामिन D का सप्लीमेंट लें। साथ ही इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इस सप्लीमेंट को कभी भी खाली पेट न लें। नाश्ता या लंच करने के बाद ही विटामिन D का सप्लीमेंट लें।”

when to take vitamin d in hindi expert

इसे भी पढे़ं: क्या विटामिन D की कमी से हमेशा थकान महसूस होती है? जानें डॉक्टर की राय

विटामिन D सप्लीमेंट लेते समय डाइट कैसी हो?

मीना कुमारी ने बताया कि विटामिन D फैट-सॉल्युबल विटामिन है, जो फैट के साथ शरीर में अच्छे से एब्जर्ब होता है, इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स जरूर लें। डाइट में इन फूड्स को शामिल करने से विटामिन D सप्लीमेंट का असर ज्यादा होगा।

  • दूध और दही
  • अंडे की जर्दी
  • बादाम, अखरोट, काजू
  • मछली (सैल्मन, टूना, सार्डिन)

विटामिन D का ध्यान किन लोगों को ज्यादा रखना चाहिए?

मीना कुमारी ने कहा कि हड्डियों और इम्युनिटी की मजबूती के लिए विटामिन D सभी को सही मात्रा में लेना चाहिए लेकिन कुछ लोगों को विटामिन D का खास ध्यान रखना चाहिए। ICMR ने कुछ खास लोगों के लिए विटामिन D बहुत जरूरी बताया है।

  • प्रेग्नेंट महिलाओं को भ्रूण के विकास के लिए विटामिन D चाहिए।
  • बुजुर्गों को हड्डियों की कमजोरी और फ्रैक्चर से बचने के लिए विटामिन D लेना चाहिए।
  • बच्चों की ग्रोथ और हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन D बहुत जरूरी है।
  • लिवर या किडनी रोगियों को डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन D का सही डोज लेना चाहिए।
  • जो लोग सारा दिन ऑफिस में रहते हैं और सूरज की रोशनी नहीं ले पाते, उन्हें विटामिन D पर खास ध्यान देना चाहिए। 

विटामिन D कितनी मात्रा में लेना चाहिए?

साल 2024 की NIN Dietary Guidelines के अनुसार, विटामिन D की मात्रा उम्र, सेहत और जरूरत पर निर्भर करती है। डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा डोज लेना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में विटामिन D लेने से हाइपरकैल्सीमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, विटामिन D सप्लीमेंट खाली पेट लेने से इसका असर कम हो जाता है, इसलिए हमेशा खाने के बाद लेना बेहतर रहता है।

इसे भी पढ़ें: सप्लीमेंट लेने के बावजूद हर 6 महीने बाद क्यों कम हो जाता है विटामिन D? डॉक्टर ने बताए इसके कारण

विटामिन D की कमी से क्या नुकसान हो सकता है?

NIH की रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन D की कमी से कई नुकसान हो सकते हैं।

  • हड्डियों में कमजोरी और ओस्टियोपोरसिस की समस्या
  • कई रिसर्च से सामने आया है कि विटामिन D की कमी से कैंसर का रिस्क भी बढ़ सकता है।
  • विटामिन D की कमी हार्ट की बीमारियों को बढ़ा सकता है।
  • जिन लोगों को डिप्रेशन की समस्या होती है, उन्हें विटामिन D की कमी हो सकती है।
  • टाइप 2 डायबिटीज के कारणों में विटामिन D की कमी होना भी प्रमुख है।
  • जिन लोगों का बिना किसी कारण वेट लॉस हो रहा है, उन्हें विटामिन D की कमी हो सकती है।

निष्कर्ष

चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी कहती हैं कि लोगों को विटामिन D सप्लीमेंट हमेशा सुबह या लंच में लेना चाहिए और इसे खाली पेट लेने की भूल न करें। इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं और बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन D सप्लीमेंट जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा, सभी को विटामिन D फूड्स को डाइट में शामिल करने चाहिए और रोजाना सूरज की रोशनी में थोड़ी देर जरूर बैठना चाहिए। अगर सप्लीमेंट लेने पर किसी भी तरह की समस्या दिखे, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Read Next

World Heart Day: युवाओं में दिल की बीमारी के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2025 16:28 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Oct 07, 2025 16:28 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Oct 07, 2025 16:28 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari
  • Oct 07, 2025 16:24 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content