‘रोज वर्कआउट करता हूं, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा है।’ आपने ऐसा कहते हुए बहुत सारे लोगों को सुना होगा। असल में, हम यही मानते हैं कि वेट लाॅस के लिए वर्कआउट करना काफी होता है। बाकी चीजों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत नहीं होती है। असल बात यह है कि कई बार आप जाने-अनजाने ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से वर्कआउट करने के बावजूद वजन में कमी नहीं आती है। क्या आप उन गलतियों के बारे में जानना चाहते हैं? अगर हां, तो इस लेख को अंत तक पढ़ना न भूलें। इस बारे में जानने के लिए हमने Celebrity Fitness Coach And The Founder Of Yash Fitness यश अग्रवाल से बात की है।
किन गलतियों के कारण वजन कम नहीं हो रहा है?
Mistakes That May Be Stopping Your From Losing Weight
1. कैलोरी काउंट न करना
क्या आप जानते हैं कि वर्कआउट के बाद आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं, यह बात बहुत जरूरी है। अक्सर लोग वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन कैलोरी काउंट पर नजर नहीं रखते हैं। इसकी वजह से वर्कआउट के बाद वे ऐसी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं, जिससे उनके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। आप वर्कआउट के बाद कितनी कैलोरी ले रहे हैं, इसको जरूर ट्रैक करें।
Journal of Health, Population and Nutrition में प्रकाशित एक वैज्ञानिक समीक्षा पत्र के अनुसार, जब कोई व्यक्ति कम कैलोरी वाली डाइट लेता है, तो शरीर का रेस्टिंग मेटाबोलिक रेट (RMR) धीमा हो जाता है, जिससे ऊर्जा की खपत कम होती है और वजन घटना रुक जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें
2. कॉफी-सोडा पीना
कई लोग कॉफी पीने के शौकीन होते हैं। वे दिन की शुरुआत इससे करते हैं। यहां तक कि वर्कआउट के बाद भी कॉफी पीना नहीं भूलते। अगर आपको लगता है कि वर्कआउट के बाद कॉफी पीने से वजन पर असर नहीं पड़ता है, तो यह सही नहीं है। दरअसल, जो लोग वर्कआउट करते हैं, लेकिन सोडा या कॉफी भी पीते हैं, तो इससे भी वजन कम होने की प्रक्रिया में बाधा आती है।
3. पोर्शन साइज पर ध्यान न देना
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट के पोर्शन साइज को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। अक्सर लोग यही गलती कर बैठते हैं। वे क्या चीज कितनी मात्रा में खा रहे हैं, इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। इसी वजह से उनका वजन घटने के बजाय बढ़ता रहता है। हमेशा सही चीजें खाएं, लेकिन सीमित मात्रा में खाएं। यही शरीर के लिए जरूरी है।
4. पर्याप्त प्रोटीन न लेना
वजन कम करने के लिए प्रोटीन इनटेक भी होना चाहिए। अक्सर लोग वजन कम करने की प्रक्रिया में डाइट का ध्यान रखते हैं, लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि उन्हें अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा अधिक रखनी है। इससे मसल्स रिपेयर होते हैं और लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। Nutrients में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार, जब आप प्रोटीन इनटेक कम करते हैं, तो ऐसे में बार-बार भूख लगती है। इस स्थिति में कई बार अधिक फैट का सेवन कर बैठते हैं, जिससे वेट गेन होने लगता है।
5. सिर्फ कार्डियो करना
वजन कम करने के लिए वर्कआउट करना जरूरी है। यही सोचकर कई लोग सिर्फ वॉक या साइक्लिंग करते हैं। उन्हें लगता है कि इसकी मदद से उनका वजन कम हो जाएगा। यही आपकी सबसे बड़ी गलती है। वजन कम करने के लिए सिर्फ कार्डियो काफी नहीं है। इसके साथ-साथ वेट लिफ्टिंग आदि एक्सरसाइज भी आवश्यक होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर्फ कार्डियो करने से मसल्स लूज हो जाते हैं, जिससे रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म का स्तर गिर जाता है। वेट लॉस के लिए यह सही नहीं है।
6. अच्छी नींद न लेना
वजन कम करने के लिए अच्छी नींद लेना अभी आवश्यक है। हालांकि, इन दिनों ज्यादातर लोग देर रात तक मोबाइल स्क्रॉल करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी और गहरी नींद नहीं मिलती है। वजन कम करना है, तो अपनी इस आदत में सुधार करें। असल में, अच्छी नींद के कारण शरीर में घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ता है और लेप्टिन (पेट भरने का संकेत देने वाला हार्मोन) घटता है। ये हार्मोन आपकी फूड क्रेविंग को नियंत्रित करने के लिए जरूरी होते हैं। आधी-अधूरी नींद लेंगे, तो स्नैकिंग का रिस्क बढ़ता है, जिससे मोटापा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के बाद दोबारा मोटापे से कैसे बचें? लंबे समय तक अपनाएं ये 5 असरदार आदतें
7. अधिक तनाव में रहना
कहने की जरूरत नहीं है कि तनाव कई समस्याओं की एक वजह है। अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं, तो ऐसे में शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। विशेषकर, कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर में तेजी से उछाल आने लगता है। इसकी वजह से शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ता है यानी मोटापा बढ़ता है। तनाव को मैनेज करने की कोशिश करें। इसके लिए मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
निष्कर्ष
वजन कम करने के लिए सिर्फ डाइट या सिर्फ वर्कआउट काफी नहीं है। इसके साथ-साथ आपको कुछ जरूरी चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए, जो कि आपकी जीवनशैली से जुड़ी हुई होती हैं। कुछ ऐसी गलतियों को भी नहीं दोहराना चाहिए, जो आपके वजन को कम करने से रोकें, जैसे प्रोटीन न लेना या कैलोरी इनटेक पर ध्यान न देना। इस लेख में ऊपर बताई गई गलतियों पर गौर करें। अगर आप उन्हें दोहरा रहे हैं, तो आज से ही उन्हें करना बंद कर दें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या वर्कआउट के तुरंत बाद ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीने से वजन घटने की प्रक्रिया प्रभावित होती है?
नहीं, ठंडा पानी पीने से वजन घटने की प्रक्रिया धीमी नहीं होती। हालांकि, इसकी वजह से कुछ लोगों को पाचन में ऐंठन या गला खराब होने की समस्या हो सकती है।क्या वर्कआउट के बाद सही समय पर पोस्ट-वर्कआउट मील न लेने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है?
पोस्ट मील लेना बहुत जरूरी होता है। वर्कआउट के 30 से 45 मिनट के अंदर प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स न लेने से मांसपेशियां सही से रिकवर नहीं हो पातीं। ऐसे में मसल मास कम हो जाता है, जिससे रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 08, 2026 17:59 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Yash Agarwal
