आमतौर पर महिलाओं को लेकर ही इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई की बात की जाती है और पुरुष इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। असल बात यह है कि महिलाओं की ही तरह पुरुषों को भी अपने गुप्तांग की सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए, तो इचिंग, यूरिन में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा नहीं है कि पुरुष बिल्कुल इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जो देते हैं वे कुछ बड़ी गलतियों को बार-बार दोहराते हैं। यहां हम डॉ. प्रदीप महाजन, रीजेनरेटिव मेडिसिन रिसर्चर, यूरोलॉजीऔर हॉस्पिटल के फाउंडर यही बता रहे हैं कि कौन सी ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें आपको नहीं दोहराना चाहिए।
MDPI के Toxics में प्रकाशित रिसर्च पेपर से इस बात का पता चलता है कि पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स यूज होते हैं। इनका बुरा प्रभाव वीर्य की गुणवत्ता पर पड़ता है। यही कारण है कि शोध में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में केमिकल्स होते हैं।
इंटिमेट एरिया की सफाई के दौरान कौन सी गलतियां न करें?
-1785305285715.jpg)
1. सेंट वाले साबुन का उपयोग
पुरुषों को अपने गुप्तांग की सफाई करते हुए सेंट वाले साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, खुशबूदार साबुन में कई तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जो कि संवेदनशील हिस्सों में खुजली, जलन आदि समस्या पैदा कर सकते हैं। यही नहीं, खुशबूदार साबुन में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स स्किन की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे गंभीर रूप से इचिंग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन थेरेपी कब दी जाती है? जानें डॉक्टर से
2. तेजी से रगड़ना
पुरुष आमतौर पर त्वचा की विशेष देखभाल नहीं करते हैं। इसी तरह वे इंटीमेट हाइजीन को लेकर भी लापरवाह नजर आते हैं। जो पुरुष साफ-सफाई पर जोर देते हैं, वे भी इसकी सही तकनीक नहीं अपनाते हैं। कई पुरुष गुप्तांग की सफाई करते हुए उसे जोर से रगड़ देते हैं। ऐसा आप न करें। जोर से साफ करने पर गुप्तांग की नाजुक त्वचा फट सकती है या वहां जख्म हो सकता है। यह स्थिति लंबे समय तक दर्द और तकलीफ देती है।
3. दिन में कई बार साफ करना
वैसे तो आप जितना बार पेशाब करते हैं, उतनी ही बार गुप्तांग की सादे पानी से सफाई करना अच्छा होता है। इससे जलन या संक्रमण होने का रिस्क कम हो जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिन भर में किसी केमिकल युक्त प्रोडक्ट से अपने गुप्तांग की सफाई बार-बार करें। इससे इंटिमेट एरिया में ड्राईनेस हो सकती है। शुष्क त्वचा के कारण जलन, रैशेज आदि समस्याओं का रिस्क बढ़ता है।
4. हिस्से को गीला रखना
आप जितनी बार अपने गुप्तांग की सादे पानी से सफाई करते हैं, उतनी बार उसे टिश्यू पेपर या तौलिए की मदद से पोंछना भी जरूरी होता है। अक्सर पुरुष ऐसा नहीं करते हैं। इस वजह से न सिर्फ प्रभावित हिस्से में नमी लॉक हो जाती है, बल्कि अंतःवस्त्र यानी अंडरवियर भी गीला हो जाता है। लंबे समय तक नमी बने रहने के कारण बैक्टीरिया के पनपने की संभावना बढ़ जाती है, जो कि कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसमें खुजली, जलन, संक्रमण और यूरिन इंफेक्शन आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या मोटापे के कारण पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन कम हो जाता है? जानें डॉक्टर से
5. फोरस्किन की सफाई न करना
फोरस्किन (लिंग की ऊपरी त्वचा) की देखरेख करना भी जरूरी होता है। Canadian Family Physician जर्नल में एक मेडिकल रिसर्च प्रकाशित हुई है। हालांकि, यह रिसर्च नवजात शिशुओं पर है, लेकिन इसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि फोरस्किन को जबरन पीछे करके उसकी केमिकल युक्त उत्पादों से सफाई नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय, सादे पानी से साफ करना चाहिए और फोरस्किन को बहुत ज्यादा पीछे की ओर नहीं खींचना चाहिए।
6. प्यूबिक हेयर शेव न करना
समय-समय पर प्यूबिक हेयर की सफाई महिला और पुरुष दोनों को करनी चाहिए। कई पुरुष प्यूबिक हेयर की सफाई करते हुए काफी लापरवाही बरतते हैं, जिसकी वजह से रेजर से कट लग जाता है या इनग्रोन हेयर की समस्या हो जाती है। यह दोनों ही स्थितियां सही नहीं है। गुप्तांग के आसपास के हिस्सों की भी हाइजीन का ध्यान रखें और अच्छी तरह सफाई करें।
7. यौन संबंध के बाद क्लीनिंग न करना
अक्सर महिलाएं यौन संबंध बनाने के बाद योनि की सादे पानी से अच्छी तरह सफाई करती हैं, लेकिन पुरुषों में यह प्रक्रिया देखने को नहीं मिलती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यौन संबंध के बाद इंटिमेट एरिया की सफाई न करने का मतलब है कि उसमें तरल पदार्थ और बैक्टीरिया का बने रहना। यह सही नहीं है। यौन संबंध बनाने के बाद सादे पानी से धोना सही रहता है। ऐसे में चिपचिपापन कम हो जाता है और बैक्टीरिया के होने का रिस्क भी घटता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होने के संकेत हैं ये 7 लक्षण, न करें नजरअंदाज
निष्कर्ष
पुरुषों के लिए भी अपने इंटिमेट एरिया की सफाई करना जरूरी होता है। अगर वे नियमित रूप से ऐसा नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से खुजली, रैशेज, दाने हो सकते हैं। यहां तक कि जो पुरुष नियमित रूप से पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा न किया जाए, तो यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में न सिर्फ पेशाब करने में जलन होती है, बल्कि खुजली और दर्द भी हो सकता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या पुरुषों को अपने इंटिमेट एरिया की सफाई के लिए इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए?
आमतौर पर पुरुषों को सिर्फ गुनगुने पानी से ही इंटिमेट एरिया की सफाई करनी चाहिए। अगर वे इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कर रही हैं, तो सोप-फ्री, अल्कोहल-फ्री और pH-न्यूट्रल होना वाश का ही इस्तेमाल करें।प्यूबिक हेयर ट्रिम या शेव करते समय फोलिकुलिटिस से बचने के लिए क्या करें?
फोलिकुलिटिस बालों की जड़ों में सूजन की समस्या को कहते हैं। इससे बचने के लिए शेविंग हमेशा बालों की ग्रोथ की दिशा में ही करनी चाहिए और हमेशा एक साफ, नया रेजर इस्तेमाल करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 29, 2026 18:06 IST
Modified By : Meera Tagore Jul 29, 2026 18:06 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Pradeep V Mahajan