Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

इंटिमेट वॉश का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें नुकसान

प्राइवेट एरिया को साफ करने के लिए कई लोग इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करने लगते हैं, जिसके कारण स्किन पर जलन, ड्राईनेस, खुजली और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल रोजाना करने से क्या होता है? 

आज के समय में महिलाओं में पर्सनल हाइजीन को लेकर जागरूकता काफी तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण कई महिलाएं अपने प्राइवेट एरिया को साफ करने और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने लगी हैं। कई महिलाएं इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल रोजाना करती हैं। प्राइवेट एरिया की साफ-सफाई आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है, लेकिन बहुत ज्यादा सफाई करना भी कई बार नुकसानदायक हो सकता है। वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता और Dr. Neelam Kumari Ela, Senior Consultant – Obstetrics & Gynaecology, Maccure Hospital, Delhi से जानते हैं कि ज्यादा इंटिमेट वॉश इस्तेमाल करने से क्या नुकसान हो सकता है?

ज्यादा इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने के नुकसान

डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है कि जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इंटिमेट वॉश का उपयोग करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में अल्कोहल, सल्फेट या तेज खुशबू वाले केमिकल मौजूद होते हैं। इंटिमेट वॉश में मौजूद ये चीजें प्राइवेट एरिया के सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, डॉ. नीलम कुमारी इला ने बताया कि बार-बार इंटिमेट वॉश इस्तेमाल करने से यह नेचुरल Ph संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे जलन, खुजली, सूखापन या बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। 

1. नेचुरल नमी में कमी

इंटिमेट वॉश में मौजूद कुछ केमिकल्स स्किन की नेचुरल नमी को खत्म कर देते हैं। इससे प्राइवेट पार्ट्स के आसपास की स्किन ड्राई और खिंची हुई महसूस हो सकती है। लंबे समय तक इसका ज्यादा इस्तेमाल स्किन में जलन और असुविधा बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या इंटीमेट एरिया के लिए Brightening cream इस्तेमाल करना सेफ है? जानें डॉक्टर से

2. स्किन में जलन और सूजन

प्राइवेट एरिया की स्किन शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी नाजुक होती है। ऐसे में हार्श क्लींजर, सल्फेट और आर्टिफिशियल खुशबू वाले प्रोडक्ट्स स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं। इससे रेडनेस, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

3. माइक्रोबायोम का संतुलन बिगड़ना

हमारे शरीर की तरह प्राइवेट पार्ट का भी अपना एक नेचुरल माइक्रोबायोम होता है, जो गुड बैक्टीरिया से मिलकर बना होता है। ये बैक्टीरिया इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। ज्यादा इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल इस नेचुरल संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

01 - 2026-05-28T145724.019

4. एलर्जी और सेंसिटिविटी

कुछ महिलाओं को इंटिमेट वॉश में मौजूद केमिकल्स या फ्रेग्नेंस से एलर्जी हो सकती है। बार-बार इंटिमेट वॉश का उपयोग करने से स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और रैशेज, खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।

इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कैसे करें?

प्राइवेट पार्ट की सफाई करने के लिए नॉर्मल गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर इंटिमेट वॉश का उपयोग करना हो तो आप हल्के और बिना खुशबू वाले प्रोडक्ट्स को चुन सकते हैं। साथ ही ज्यादा उपयोग करने से बचना चाहिए, ताकि स्किन और माइक्रोबायोम हेल्थ को बेहतर रखा जा सके।

इसे भी पढ़ें: क्या वजाइनल हाइजीन के लिए इंटीमेट वॉश का इस्तेमाल करना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

निष्कर्ष

इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट को साफ रखने में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक भी हो सकता है। बहुत ज्यादा इंटिमेट वॉश का उपयोग करने से जलन, एलर्जी, रैशेज, खुजली आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आप सीमित मात्रा और सही तरीके से इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • इंटिमेट वॉश के क्या फायदे हैं?

    इंटिमेट वॉश (Intimate Wash) प्राइवेट पार्ट के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए खास रूप से तैयार किया जाता है, जो जननांगों पर मौजूद बैक्टीरिया को दूर करने और हाइजीन का ध्यान रखने में मदद करता है।
  • प्राइवेट पार्ट धोने के लिए सबसे अच्छा क्या है?

    प्राइवेट पार्ट धोने के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प सादा गुनगुना पानी है। इसे साफ करने के लिए किसी भी तरह के साबुन, सेंटेड वॉश या केमिकल की जरूरत नहीं होती है। 

Read Next

बिना किसी गांठ के भी स्तनों में होता है दर्द? जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 28, 2026 15:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 28, 2026 15:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 28, 2026 15:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 28, 2026 15:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 28, 2026 15:12 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content