आपने अक्सर देखा होगा कि लोग वजन कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। नियमित रूप से अच्छी डाइट फॉलो करते हैं और एक्सरसाइज भी करते हैं। कई लोग तो इस क्रम में प्रोफेशनल की मदद भी लेते हैं। लेकिन आपने कभी नोटिस किया है कि वजन कम करने के बाद लोग पूरी तरह लापरवाह हो जाते हैं। डाइट और एक्सरसाइज पूरी तरह छोड़ देते हैं। नतीजतन, वे धीरे-धीरे मोटे हो जाते हैं। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि वजन घटाने के बाद उसे मेंटेन कैसे किया जाए? इस बारे में हमने Celebrity Fitness Coach And The Founder Of Yash Fitness यश अग्रवाल से बात की।
यश अग्रवाल बताते हैं, "ज्यादातर लोग वजन घटाने को लेकर जितनी मेहनत करते हैं, वेट लूज होने के बाद, वे उसे मेंटेन करने की ओर ध्यान नहीं देते हैं। यह पूरी तरह गलत है। वजन कम करने के बाद उसे संतुलित बनाए रखने के लिए आप कुछ विशेष कदम उठा सकते हैं, जिसमें सही डाइट को फॉलो करना, पर्याप्त प्रोटीन लेना आदि शामिल है।"
The Medical Clinics of North America में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, वजन घटाना और उसे लंबे समय तक कम बनाए रखना एक बेहद जटिल प्रक्रिया है। वजन घटाने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने के साथ-साथ भूख बढ़ाने वाले सिग्नल और हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, जिससे वजन एक स्तर पर आकर रुक जाता है और फिर धीरे-धीरे दोबारा बढ़ने लगता है।
वजन घटाने के बाद इसके बढ़ने के कारण
| गलती | कारण | |
| 1. | एक्सरसाइज न करना |
|
| 2. | फूड क्रेविंग का बढ़ना |
|
| 3. | आदतों के प्रति लापरवाही |
|
| 4. | मसल मास पर ध्यान न देना |
|
इसे भी पढ़ें: अचानक वजन बढ़ने का कारण सिर्फ थायराइड नहीं, ये 7 बीमारियां भी हो सकती हैं जिम्मेदार
वजन घटाने के बाद उसे संतुलन बनाए रखने के टिप्स
Tips To Balance Weight After Weight Loss
1. डाइट में बदलाव करें
यश अग्रवाल के मुताबिक, "अगर आप वेट लॉस के बाद आप नोटिस कर रहे हैं कि धीरे-धीरे आपका वजन फिर से बढ़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। बेहतर होगा कि डाइटिंग खत्म होने पर ओवर ईटिंग न करें। इसके बजाय, आप दिन भर की कैलोरी को धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ाएं। अधिक कैलोरी न लें वरना वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।"
2. पर्याप्त प्रोटीन खाएं
वेट लॉस के बाद वजन का संतुलन बनाए रखने के लिए लीन मसल्स पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। इसलिए, डाइट में प्रोटीन की मात्रा जरूर बढ़ाएं। इससे लीन मसल्स स्वस्थ रहती हैं और भूख भी कंट्रोल में रहती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
3. एक्टिव जरूर रहें
Balance Weight After Weight Loss-Exercise
वेट लॉस जर्नी में मेटाबॉलिज्म का अहम योगदान होता है। इसे दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से फिजिकली एक्टिव रहें। विशेषज्ञों की मानें, तो हफ्ते कम से कम 150 मिनट की एरोबिक एक्सरसाइज (जैसे वॉकिंग या साइक्लिंग) करें और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी जारी रखें।
4. आदतों में सुधार करें
यश अग्रवाल समझाते हैं, "वजन कम करने के दौरान जिन आदतों को आपने अपनाया था, उन्हें छोड़े नहीं। इसके बजाय, अच्छी आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। जैसे खाने के पोर्शन साइज पर ध्यान दें और खाने का टाइम फिक्स करें। इसके अलावा, नियमित रूप से अपने वजन मापें करें, ताकि वजन में थोड़े से भी उछाल को आप शुरुआत में ही पकड़ सकें और दोबारा वजन बढ़ने से रोक सकें।"
5. अच्छी नींद जरूर लें
वजन कम करने के दौरान विशेषज्ञों ने आपको जरूर बताया होगा कि अच्छी नींद लेना और तनाव मैनेज करना, दोनों ही वेट लॉस के लिए आवश्यक है। वजन का संतुलन बनाए रखने के लिए भी इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। रात को 7-8 घंटे की नींद लें और तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन या योगा करें।
इसे भी पढ़ें: तो आपको भी लगती है वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख, खुद एक्सपर्ट ने बताया है ऐसा क्यों होता है?
निष्कर्ष
वजन कम करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसका संतुलन बनाए रखना भी काफी होता है वरना वजन में तेजी से उछाल आ सकता है। वेट लॉस करने के बाद आप अच्छी आदतों को अपनाएं, जीवनशैली में सुधार करें। हां, इस बात का ध्यान रखें कि कई बार वजन का बढ़ना सिर्फ जीवनशैली में बदलाव या एक्सरसाइज की कमी के कारण नहीं होता है। कई बार हार्मोनल इंबैलेंस या किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से भी वजन बढ़ सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से मिलें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
रिवर्स डाइटिंग क्या है और यह वजन को दोबारा बढ़ने से कैसे रोकती है?
डाइटिंग के बाद अपनाई जाने वाली एक ऐसी स्ट्रैटेजी को रिवर्स डाइटिंग कहते हैं, जिसमें आप कई हफ्तों तक अपनी रोजाना की कैलोरी में 50 से 100 कैलोरी की धीरे-धीरे बढ़ोतरी करते हैं। इससे मेटाबोलिज्म मजबूत होता है और वजन को तेजी से दोबारा बढ़ने से रोकना होता है।क्या वेट लॉस के बाद भी लंबे समय तक वजन थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे होता है?
हां, यह संभव है। आमतौर पर 1 से 2 किलो तक वजन में उतार-चढ़ाव पूरी तरह सामान्य है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में पानी के रुकने, नमक के सेवन, मांसपेशियों के खिंचाव या पाचन क्रिया के कारण हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 01, 2026 11:11 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Yash Agarwal
