Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्या प्रोटीन किसी खास समय पर खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं? न्यूट्रिश्निस्ट से जानें

प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में द‍िनभर एनर्जी रहती है और थकान महसूस नहीं होती, लेक‍िन क्‍या क‍िसी खास समय पर प्रोटीन खाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें इस बात में क‍ितनी सच्‍चाई है?

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। यह मांसपेशियों के निर्माण, ट‍िशूज को र‍िपेयर करने, हार्मोन और शरीर के कई कामों में अहम भूमिका निभाता है। आजकल लोग प्रोटीन की मात्रा के साथ-साथ उसकी टाइमिंग पर भी गौर कर रहे हैं। कई लोग मानते हैं कि सुबह प्रोटीन खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है, जबकि कुछ लोग वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन लेने को सबसे असरदार मानते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या सच में प्रोटीन किसी खास समय पर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के लि‍ए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

पूरे दिन में प्रोटीन बांटकर खाएं

protein-timing-necessary-or-not

शरीर को प्रोटीन से मिलने वाले अमीनो एसिड की रोजाना जरूरत होती है। इसलिए नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने में प्रोटीन को संतुलित रूप से शामिल करना बेहतर माना जाता है। ऐसा करने से शरीर को पूरे दिन जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते हैं और मांसपेशियों के र‍िपेयर होने की प्रक्रिया बेहतर होती है। जो लोग नियमित एक्‍सरसाइज करते हैं उनके लिए भी दिनभर में प्रोटीन का संतुलित सेवन जरूरी है।

यह भी पढ़ें- दिनभर थकान का कारण हो सकती है नाश्ते में प्रोटीन की कमी, जानें ब्रेकफास्ट का सही नियम

प्रोटीन को बांटकर खाने से भूख और वजन कंट्रोल होता है

Mayo Clinic में प्रकाश‍ित एक लेख में इस बात का उल्‍लेख है क‍ि अक्‍सर लोग सुबह के नाश्ते में सबसे कम और रात के खाने में सबसे ज्यादा प्रोटीन लेते हैं। कुछ नई रिसर्च से पता चलता है कि अगर रात के खाने में ज्‍यादा प्रोटीन लेने के बजाय अगर थोड़ा प्रोटीन नाश्ते में शामिल किया जाए, तो दिनभर भूख और बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो सकती है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या प्रोटीन कॉफी वजन घटाने में मदद करती है? एक्सपर्ट से जानिए

टाइम नहीं प्रोटीन इंटेक चेक करें

साल 2020 में The Journal Of Nutrition नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, पर्याप्‍त मात्रा में प्रोटीन लेने से सेहत को फायदे म‍िलते हैं। स्‍टडी में यह भी बताया गया क‍ि प्रोटीन क‍िस समय ल‍िख जा रहा है, इस बात से शरीर पर ज्‍यादा फर्क देखने को नहीं म‍िला है। इसल‍िए सेहत के ल‍िहाज से हमारा फोकस प्रोटीन इंटेक पर होना चाह‍िए न क‍ि प्रोटीन खाने के समय पर।

न‍िष्कर्ष:

प्रोटीन को खाने के समय से ज्‍यादा उसकी मात्रा पर गौर करना चाह‍िए। द‍िनभर के मील्‍स में प्रोटीन को बांटकर खा सकते हैं। शरीर के ल‍िए न‍ियम‍ित प्रोटीन इंटेक जरूरी है, अपनी द‍िनचर्या और डॉक्‍टर की सलाह के अनुसार इसे हेल्दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं।

FAQ

  • प्रोटीन कब खाना चाहिए?

    दिनभर के मील्‍स में प्रोटीन को बराबर-बराबर बांटकर खाएंं। नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में प्रोटीन शामिल करने से शरीर को लगातार एनर्जी म‍िलती रहती है।
  • प्रोटीन कितनी मात्रा में खाएं?

    सामान्य स्वस्थ वयस्कों के लिए रोजाना लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम वजन की जरूरत होती है। प्रोटीन की मात्रा हर व्‍यक्‍त‍ि की जीवनशैली के मुताब‍िक अलग हो सकती है।

Read Next

क्या गर्मियों में सभी के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स जरूरी होते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 02, 2026 13:29 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 02, 2026 13:29 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 02, 2026 13:29 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content