Wed Sep 30, 2026 | 01:49 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

हर बार पोर्शन कंट्रोल करके खाना सही होता है? जानें शरीर के लिए इसके 5 बेहतरीन फायदे

हर बार पोर्शन कंट्रोल करके खाना जरूरी नहीं होता है, हालांकि इसके कई अपने फायदे हैं। जैसे वजन कम करने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर का स्तर भी संतुलित रहता है।
हर बार पोर्शन कंट्रोल करके खाना सही होता है? जानें शरीर के लिए इसके 5 बेहतरीन फायदेहर बार पोर्शन कंट्रोल करके खाना सही होता है? जानें शरीर के लिए इसके 5 बेहतरीन फायदे

वजन कम करना है, तो पोर्शन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि किसी भी चीज को सीमित मात्रा में खाने से सेहत को फायदा होता है। आमतौर वेट लाॅस करने की चाह रखने वालों के लिए यह फायदेमंद है। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या सबको खाते वक्त पोर्शन साइज का ध्यान रखना चाहिए? आखिर इसका हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है?

इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताते हैं, "हर बार अपने भोजन की मात्रा पर नजर रखना और पोर्शन साइज को कंट्रोल करना अच्छी बात है, लेकिन सख्ती से इस नियम का पालन करना यानी खुद पर पोर्शन साइज को कंट्रोल करने के लिए दबाव डालना या शरीर के स्वाभाविक भूख के संकेतों को अनदेखा करने की आदत सही नहीं है। कई बार सख्ताई से खाने के पोर्शन को कंट्रोल करने की कोशिश करने से ब्लड शुगर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।"

पोर्शन कंट्रोल क्या है और यह क्यों जरूरी है?

Is It Good To Control Your Portion Every TimeIs It Good To Control Your Portion Every Time

Mayo Clinic के अनुसार, पोर्शन कंट्रोल का मतलब है कि भोजन की मात्रा को नियंत्रित रखना है। वैसे तो खाते समय पोर्शन साइज का ध्यान रखा जाना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी वजह से आप ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं। विशेषकर, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह अधिक फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि पोर्शन कंट्रोल करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के ल‍िए मेटाबॉल‍िज्‍म कैसे बढ़ाएं? एक्‍सपर्ट से जानें उपाय

पोर्शन कंट्रोल करके खाना खाने से शरीर को मिलने वाले 5 बेहतरीन फायदे- Portion Control Benefits 

  1. वेट कंट्रोल में मददः पोर्शन कंट्रोल करके खाने का मतलब है कि आप ओवर ईटिंग नहीं कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पोर्शन साइज कंट्रोल करने से आप सीमित मात्रा में कैलोरी लेते हैं। इस तरह वेट लॉस में भी मदद मिलती है। Proceedings of the Nutrition Society में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार, अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। वही अगर वजन कंट्रोल में रहे, तो वेट लॉस में मदद मिल सकती है। 
  2. ब्लड शुगर में स्थिरताः अगर आप नियमित रूप से पोर्शन साइज को कंट्रोल करके भोजन करते हैं, तो इसकी वजह से आपका ब्लड शुगर भी संतुलित रहता है। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी स्पष्ट करती हैं कि कम और संतुलित भोजन से ब्लड में ग्लूकोज का स्तर अचानक नहीं बढ़ता, जिससे दिन भर ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
  3. पाचन क्रिया में सुधारः पोर्शन साइज को कंट्रोल करने से पेट पर भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। ऐसे में पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, जिससे ब्लोटिंग, सीने में जलन और अपच की संभावना कम हो जाती है।
  4. बीमारियों के जोखिम में कमीः भोजन की मात्रा का लगातार ध्यान रखने से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाव में मदद मिलती है। असल में, जब आप पोर्शन साइज को कंट्रोल करते हैं और पौष्टिक डाइट फॉलो करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है। नतीजतन, बीमार होने का जोखिम कम होता है।
  5. आदतों में सुधारः जब आप अपने पोर्शन साइज का संयम से पालन करते हैं, तो आप अपनी पसंदीदा चीजों को भी सीमित मात्रा में ही खाते हैं। इससे आपमें डाइट को लेकर अच्छी आदतें शुमार होती हैं। नतीजतन, पेट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

क्या हर बार पोर्शन कंट्रोल करना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

इसका जिक्र हमने पहले भी किया है कि हर बार पोर्शन साइज को कंट्रोल करना सही नहीं होता है। इस संबंध में न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "हर किसी के लिए हमेशा यह सही हो, यह जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति की पोषण संबंधी जरूरतें अलग हो सकती हैं। कई मामलों में देखा गया है कि अगर कोई स्ट्रिक्टली कम खाता है या भोजन में भारी कटौती करता है, तो इससे ऊर्जा की कमी, पोषक तत्वों की कमी और थकान हो सकती है। ऐसे शरीर में तनाव बढ़ सकता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।"

पाचन और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में पोर्शन कंट्रोल कैसे मदद करता है?

जब आप सही मात्रा में खाना खाते हैं, तो इसका सीधा-सीधा असर आपके ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया बेहतर होती है। इस संबंध में विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि पोर्शन साइज का ध्यान रखने से शरीर में ओवर कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी नहीं जाती, जिससे स्वास्थ्य संतुलित रहता है। यही नहीं, इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है यानी सीमित मात्रा में खाने से पैनक्रियाज पर अचानक इंसुलिन बनाने का दबाव नहीं बढ़ता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: आपके वेट लॉस के मिशन को आसान बना सकते हैं ये आयुर्वेद‍िक डाइट ट‍िप्‍स, जल्‍दी द‍ि‍खेगा असर

बिना भूखे रहे पोर्शन कंट्रोल करने के 4 आसान और असरदार तरीके

कई बार पोर्शन साइज को कंट्रोल करने से हम भूखे रह जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बिना भूखे रहे पोर्शन कंट्रोल करना, तो यहां बताए गए आसान उपायों को अपना सकते हैं-

  • खाने के छोटे प्लेट और कटोरी का उपयोग करें।
  • प्लेट का आधा हिस्सा सब्जियों से भरें। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।
  • प्लेट में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें।
  • खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाएं। इससे बाॅडी को पेट भरे होने का एहसास होता है।

निष्कर्ष

पोर्शन साइज को कंट्रोल करके खाना हमारी सेहत पर अच्छा असर डालता है। हालांकि, यह सबके लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। अगर आपको ब्लड शुगर पहले से ही कम है या कोई अन्य शारीरिक समस्या है, तो पोर्शन साइज कितना रखना है, इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। ध्यान रखें की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सख्त पोर्शन कंट्रोल या लंबे समय तक फास्टिंग नहीं करना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या केवल पोर्शन कंट्रोल करने से बिना एक्सरसाइज के वजन घटाया जा सकता है?

    हां, वजन घटाने के लिए कैलोरी डेफिसिट मुख्य कारक है, जो पोर्शन कंट्रोल से हासिल हो सकता है। हालांकि, सही एक्सरसाइज की मदद से तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • माइंडफुल ईटिंग और पोर्शन कंट्रोल में क्या अंतर है?

    पोर्शन कंट्रोल में भोजन की मात्रा को सीमित करने पर ध्यान दिया जाता है, जबकि तृप्ति के साथ खाना खाने को माइंडफुल ईटिंग कहते हैं।

Read Next

→ Women's Health: महिलाओं में खून की कमी दूर करेगा यह खास ब्रेकफास्ट, डाइट एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 11:02 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi