Fri Sep 11, 2026 | 08:59 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

क्या चुकंदर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है? एक्सपर्ट से जानें

चुकंदर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या इससे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है? आइए लेख में जानें - 

Can Beetroot Lower Blood Sugar In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को अधिक प्यास लगने, घाव के धीरे भरने, भूख बढ़ने, बार-बार यूरिन आने, वजन कम होने, स्किन से जुड़ी समस्याएं होने, अधिक थकान होने और हाथों-पैरों में झुनझुनी होने जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए अक्सर लोगों को नियमित एक्सरसाइज करने, हेल्दी डाइट लेने, भरपूर नींद लेने, भरपूर पानी पीने और अनहेल्दी खानपान से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं, चुकंदर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन क्या इससे ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है? ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या चुकंदर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है?

चुकंदर ब्लड शुगर को कम कर सकता है? - Can beetroot lower blood sugar?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) में कम होता है और इसमें फाइटोकेमिकल्स, नाइट्रेट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है, लेकिन ये सीधे तौर पर फायदेमंद नहीं होता है। ध्यान रहे, चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

इसे भी पढ़ें: खुद डायबिटीज के डॉक्टर ने बताया ब्लड शुगर दिन के किस समय सबसे ज्यादा होता है? जानें और करें कंट्रोल

can beetroot lower blood sugar in hindi 01 (5)

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करे

चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स के अवशोषण को धीमा करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे

चुकंदर में अच्छी मात्रा में फाइटोकेमिकल्स, नाइट्रेट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

ब्लड शुगर के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव करे

डायबिटीज यानी ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण लोगों को ब्लड वेसल्स प्रभावित होती हैं, जिसके कारण लोगों को किडनी, हार्ट और आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के अंगों पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, शरीर का फ्री रेडिकल्स से बचाव करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जिससे बीमारियों से भी बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रोज कितना चुकंदर खाएं? जानें डाइटिशियन से सही तरीका

ब्लड शुगर में कैसे खाएं चुकंदर? - How to eat beetroot for blood sugar?

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य को हेल्दी रखने के लिए चुकंदर को सलाद के रूप में, स्मूदी या जूस के रूप में इनका सेवन किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।

सावधानियां

चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन ध्यान रहे, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने या चुकंदर से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, शरीर में ब्लड शुगर की समस्या अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

ब्लड शुगर की समस्या में चुकंदर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ये सीधे तौर पर फायदेमंद नहीं होता है। बता दें, इससे शरीर में शुगर के अवशोषण को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, ब्लड शुगर का स्तर अधिक बढ़ने या इसके कारण कोई भी परेशानी होने पर इसको नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?

    शरीर में ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार यूरिन आने, अधिक प्यास लगने, घाव के धीरे भरने, अधिक थकान होने, वजन कम होने, भूख लगने, स्किन के काला पड़ने, बार-बार इंफेक्शन होने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने और धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है।
  • शुगर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को साबुत अनाज, फल, हरी पत्तेदार सब्जियों, दालें और लीन प्रोटीन से भरपूर पालक, करेला, संतरे, सेब, पपीता, अमरूद, दही, पनीर, चिकन और दलिया जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, अनहेल्दी और हाई कार्ब्स फूड्स को खाने से बचें।
  • रोजाना चुकंदर खाने से क्या होगा?

    रोज चुकंदर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर में आयरन या खून की कमी को दूर करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। 

Read Next

सर्दियों में जरूर खाएं भीगे हुए बादाम, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 10, 2025 17:25 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 10, 2025 17:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content