Doctor Verified

खुद डायबिटीज के डॉक्टर ने बताया ब्लड शुगर दिन के किस समय सबसे ज्यादा होता है? जानें और करें कंट्रोल

डायबिटीज की बीमारी, एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। नहीं तो थोड़ी सी लापरवाही के भी ये बीमारी बढ़ सकती है। ऐसे में आइए डायबिटीज के डॉक्टर से जानते हैं कि दिन के किस समय शुगर सबसे ज्यादा होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खुद डायबिटीज के डॉक्टर ने बताया ब्लड शुगर दिन के किस समय सबसे ज्यादा होता है? जानें और करें कंट्रोल

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की शुगर पचाने की गति प्रभावित हो जाती है। इस बीमारी में शरीर इंसुलिन का प्रोडक्शन उस हिसाब से नहीं कर पाता है और इसकी वजह से शरीर का शुगर पचने की जगह जाकर खून में मिल जाता है। इससे शुगर तेजी से बढ़ता है और मैनेज करने में भी दिक्कत होने लगती है। ऐसी स्थिति में अक्सर सवाल आता है कि ब्लड शुगर दिन के किस समय सबसे ज्यादा होता है? इस बारे में जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस खास समय पर आप अपने खाने-पीने को कंट्रोल करके स्थिति अनुसार डायबिटीज को मैनेज कर सकें। इसके अलावा भी बहुत से लोग इस सवाल को यूंही भी पूछते रहते हैं इसलिए हमने खुद Dr. Mahesh D M, Consultant – Endocrinology, Aster CMI Hospital, Bangalore से इस बारे में जानकारी ली।


इस पेज पर:-


ब्लड शुगर दिन के किस समय सबसे ज्यादा होता है-At what time of day is blood sugar highest?

Dr. Mahesh D M बताते हैं कि ब्लड शुगर आमतौर पर सुबह (is blood sugar higher in morning or night) जल्दी सबसे ज्यादा होती है, और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर आपके जागने से पहले कुछ हार्मोन छोड़ता है। कोर्टिसोल जैसे ये हार्मोन आपको दिन की शुरुआत करने के लिए ऊर्जा देते हैं, लेकिन ये ब्लड शुगर को भी बढ़ाते हैं। इस प्राकृतिक वृद्धि को "सुबह की घटना (dawn phenomenon)" कहा जाता है।

भोजन के बाद भी ब्लड शगर बढ़ सकती है, खासकर अगर आप बहुत ज्यादा चीनी या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाते हैं, लेकिन सुबह का बढ़ना सबसे आम है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यह वृद्धि दूसरों की तुलना में ज्यादा महसूस हो सकती है।

diabetes_check

सुबह ब्लड शुगर बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये कारण-Causes of dawn phenomenon

सुबह-सुबह ब्लड शुगर हाई होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से सबसे बड़ा कारण है आपके रात की खराब नींद या नींद का पूरा न होना जिससे शुगर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और सुबह शुगर बढ़ा हुआ रहता है। इसके अलावा तनाव की वजह से भी आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ रह सकता है कॉर्टिसोल हार्मोन शुगर स्पाइक की वजह बनता है। इतना ही नहीं, देर रात खाना खाने से सुबह का शुगर और भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: दिनभर शुगर लेवल हाई रहती है? एक्‍सपर्ट से जानें इसे कंट्रोल करने के उपाय

सुबह कैसे करें शुगर कंट्रोल?

अगर आपको सुबह अपना शुगर कंट्रोल करना है तो डॉ. महेश की बात मानते हु्ए इस पैटर्न को समझने की कोशिश करनी होगी। इससे आपको अपने भोजन, दवाओं और व्यायाम की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, अपनी दवा बदलने या समायोजित करने के बारे में डॉक्टर से बात करें और नियमित भोजन करें। रात में खाना जल्दी खाएं और खाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को शामिल करें जिससे आपको शुगर कंट्रोल करने में मदद मिले। इसके अलावा डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें जिससे सुबह आपका पेट पूरी तरह से साफ हो सके और कब्ज की दिक्कत न हो। दरअसल, शुगर के मरीजों में कब्ज की दिक्कत रहने की वजह से भी सुबह शुगर लेवल हाई हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फल खाने से बढ़ जाता है ब्लड शुगर? डायबिटिक मरीज जरूर पढ़ें

इसके अलावा डायबिटीज की सभी दवाइयां समय पर लें। सोने के समय कार्बोहाइड्रेट से परहेज करें रात के खाने के बजाय सोने के समय के करीब दवा लें। इसके बाद भी अगर आपकी सुबह की शुगर लेवल अक्सर ज्यादा रहती है, तो अपने डॉक्टर से बात करना अच्छा रहेगा। साथ ही कोशिश करें कि अपनी लाइफस्टाइल को सही रखें और ज्यादा एक्टिव रहें। इससे शुगर मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शुगर पचाने की गति में तेजी आती है जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • डायबिटीज किसकी वजह से होती है?

    डायबिटीज की बीमारी सबसे पहले तो इंसुलिन की कमी की वजह से होती है जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा जिन लोगों में शुगर मेटाबॉलिज्म प्रभावित रहता है उन्हें भी डायबिटीज की बीमारी होती है। 
  • डायबिटीज में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

    डायबिटीज की बीमारी में आपको ज्यादा शुगर वाली चीजों से बचना चाहिए। इतना ही नहीं उन चीजों के सेवन से भी बचें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। इसके अलावा मीठी चीजें, सिंपल कार्ब्स और ज्यादा ऑयली व फैटी फूड्स के सेवन से बचें। 
  • डायबिटीज में कौन सा अंग खराब होता है?

    डायबिटीज में सबसे पहले पेंनक्रियाज, इसके बाद किडनी और फिर नसें सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। इस बीच लोगों को दिल की बीमारी और आंखों से जुड़ी समस्याएं भी ज्यादा हो सकती हैं।

 

 

 

Read Next

क्या सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ जाता है? तापमान घटने के साथ खुद डॉक्टर से जानें 5 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 08, 2025 13:53 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS