Doctor Verified

क्या सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ जाता है? तापमान घटने के साथ खुद डॉक्टर से जानें 5 कारण

High blood sugar in winter: मौसम चाहे जो हो शुगर का बढ़ना आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में एक सवाल मन में आता है कि क्या सर्दियों में डायबिटीज की समस्या सच में बढ़ सकती है? डॉक्टर से जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ जाता है? तापमान घटने के साथ खुद डॉक्टर से जानें 5 कारण

High blood suga r in winter:डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। आपने थोड़ी सी लापरवाही की नहीं कि ये आपका ब्लड शुगर (sardiyon me sugar badh jata hai) तेजी से बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपना शुगर कंट्रोल करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखें जैसे एक आम अवधारणा है कि सर्दियों में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है लेकिन सवाल ये है कि क्यों? क्या ये बात सही है या इसके पीछे कोई तर्क नहीं है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Mahesh D M, Consultant – Endocrinology, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की।


इस पेज पर:-


क्या सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ जाता है-Does blood sugar rise in the winter?

Dr. Mahesh D M, Consultant – Endocrinology बताते हैं कि सर्दियों में बाकी दिन की तुलना में ब्लड शुगर बढ़ सकता है और इसका एक सीधा कारण यह है कि ठंड का मौसम शरीर के काम करने के तरीके को प्रभावित करता है। जैसे कि

1. सर्दियों में लोगों का कम चलना

सर्दियों में, लोग अक्सर कम चलते-फिरते हैं, ज्यादा घर के अंदर रहते हैं। इस तरह फिजिकल एक्टिविटी में कमी आने से इंसुलिन प्रोडक्शन कम होता है और शरीर की शुगर पचाने की गति भी प्रभावित होने लगती है। इससे तेजी से शुगर स्पाइक बढ़ता है और शुगर की समस्या बढ़ सकती है जिससे डायबिटीज कंट्रोल नहीं होता। इसलिए कोशिश करनी चाहिए घर में ही सही डायबिटीज के मरीज सर्दियों में भी एक्टिव रहें ताकि शुगर मेटाबॉलिज्म स्लो न पड़ जाए।

यह भी पढ़ें- क्या सच में भोजन करने से पहले बादाम खाने से शुगर स्पाइक नहीं होता है? जानें क्या है सच्चाई

2. भारी और अरामदायक भोजन

भारी, आरामदायक भोजन खाते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ठंडे तापमान में शरीर तनाव हार्मोन भी छोड़ता है, और ये हार्मोन ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा होता ये है कि इस मौसम में लोग बाकी दिनों की तुलना ज्यादा घी और मसालेदार व्यंजन बनाते खाते हैं। इससे होता ये है कि भले ही आप कंट्रोल करके खाएं लेकिन थोड़ा-थोड़ा करके इतना खा लेते हैं कि शुगर बढ़ने लगता है।

sugar_level

3. पानी कम पीना

शुष्क मौसम आपको कम पानी पीने के लिए मजबूर कर सकता है, जिससे हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है जिससे शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दियों में लोगों को उतनी प्यास भी नहीं लगती जिस वजह से वॉटर इंटेक कम हो जाता है और शुगर मेटाबॉलिज्न प्रभालित रहता है। पानी की कमी स शुगर पचाने की गति के साथ डायबिटीज में कब्ज की समस्या में भी बढ़ती है जिससे शुगर और तेजी से बढ़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इस मौसम में पर्याप्त पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फल खाने से बढ़ जाता है ब्लड शुगर? डायबिटिक मरीज जरूर पढ़ें

इन तमाम कारणों के अलावा सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू जैसे सर्दियों के संक्रमण भी ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। सर्दियों के दौरान नींद के पैटर्न में बदलाव आ सकता है, जिससे शरीर इंसुलिन के उपयोग पर असर पड़ता है। इन सभी कारणों से, अपने जोखिम को समझने और अपने शुगर के स्तर को सुरक्षित रूप से प्रबंधित करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

Read Next

दिनभर शुगर लेवल हाई रहती है? एक्‍सपर्ट से जानें इसे कंट्रोल करने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 06, 2025 13:02 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS