Doctor Verified

सर्दियों में एलर्जी होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान

Winter Allergies Symptoms: सर्दी के मौसम में तापमान कम होने और अन्य कारणों से कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिसका कारण विंटर एलर्जी हो सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों की एलर्जी क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में एलर्जी होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 5 लक्षण, डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान


What Are The Symptoms Of Allergies in The Winter in Hindi: मौमस में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होना आम है। लेकिन, हर मौसम में व्यक्ति को मौसमी एलर्जी अलग-अलग होती है। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ लोगों में होने वाली एलर्जी को लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, सर्दियों में होने वाली एलर्जी बरसात और गर्मियों में होने वाली एलर्जी की तरह की समस्या और असुविधा से भरी हो सकती है। लेकिन, ठंडा मौसम और घर के अंदर का वातावरण आपके सर्दी के एलर्जी के लक्षणों को बढ़ा सकता है, जिसे पहचानकर समय पर उसे ठीक करना जरूरी है। ऐसे में आइए पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) से जानते हैं सर्दियों में होने वाली एलर्जी क्या है और विंटर एलर्जी की पहचान कैसे कर सकते हैं?

विंटर एलर्जी क्या है? - What is Winter Allergy in Hindi?

सर्दियों में तापमान कम रहने के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्याएं होना आम है। हर मौसम में व्यक्ति को सीजनल एलर्जी की समस्या होती है, जिसमें विंटर एलर्जी भी शामिल है। सर्दियों में एलर्जी तब होती है, जब व्यक्ति के शरीर का इम्यून सिस्टम कुछ चीजों, जैसे धूल-मिट्टी, पालतू जानवर और चीजों के प्रति रिएक्शन दे सकते हैं, जो ठंड के महीने में ज्यादा बढ़ जाते हैं। ये एलर्जी आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं और असुविधा का कारण बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बहती नाक और एलर्जी से छुटकारा पाने के नेचुरल तरीके जानें डॉक्टर से

सर्दियों की एलर्जी के क्या लक्षण होते हैं? - What Are The Symptoms Of Winter Allergies in Hindi?

सर्दियों की एलर्जी काफी असुविधा भरी होती है, जिससे बचाव के लिए या इलाज के लिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों को समझने की कोशिश करें, तो आइए जानते हैं सर्दियों में होने वाली एलर्जी के क्या लक्षण हैं?

1. नाक बंद होना

सर्दियों के मौसम में ज्यादा बलगम बनने के कारण आपकी नाक बंद हो सकती है, साइनस की समस्या बढ़ सकती है औऱ बंद नाक की समस्या बढ़ सकती है। बंद नाक की समस्या के कारण आपको सांस लेने में मुश्किल हो सकती है और असुविधा भी बढ़ सकती है।

2. नाक बहना

सर्दी की एलर्जी के कारण आपको बार-बार छिंक आने और नाक बहने की समस्या शुरू हो सकती है, जिसके कारण आपकी नाक में जलन और खुजली की परेशानी भी बढ़ सकती है। यह समस्याओं आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित कर सकता है।

Symptoms of Winter Allergies

3. खांसी

सर्दियों में होने वाली एलर्जी के कारण खांसी और सांस लेते समय घरघराहट की समस्या भी बढ़ सकती है, खासकर अस्थमा से पीड़ित लोगों में। खांसी और सांस लेते समय घरघराहट होना गंभीर एलर्जी का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करने के स्थान पर आप तुंरत डॉक्टर से जांच करवाएं।

4. आंखों में समस्या

सर्दियों में होने वाली एलर्जी के काऱण आपकी आंखों में जलन की समस्या हो सकती है, जिससे आंखों में खुजली, रेडनेस और पानी निकलने की समस्या भी हो सकती है। आंखों से जुड़ी ये परेशानियां आपके लिए असुविधा से भरी हो सकती है और आपके रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या ठंड के मौसम के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है? समझें एक्सपर्ट से

5. सिरदर्द

सर्दियों की एलर्जी के कारण व्यक्ति को थकान, सिरदर्द और कमजोरी की समस्या महसूस हो सकती है। सर्दियों में सिरदर्द और थकान के कारण आपको अपने ऑफिस या घर के काम करने में भी समस्या हो सकती है।

 

निष्कर्ष

सर्दियों में एलर्जी के कारण आपके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे, सिरदर्द, नाक बंद होना, नाक बहना, खांसी और आंखों से जुड़ी समस्याएं। इसलिए, जरूरी है कि इन लक्षणों को आप नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

Read Next

डेस्क जॉब बन सकता है इंफ्लेमेशन का कारण, एक्सपर्ट से जानें इसे दूर करने के लिए खास रूटीन

Disclaimer