डायबिटीज आज दुनिया भर में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए डॉक्टर अक्सर हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह देते हैं। यही वजह है कि कई लोग चीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से दूरी बनाकर फल, सलाद, मल्टीग्रेन आटे की रोटी, ओट्स और अन्य पौष्टिक फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ लोगों का ब्लड शुगर लेवल हेल्दी खाने के बावजूद भी बढ़ा हुआ पाया जाता है। ऐसे में उनके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब वे सही खानपान अपना रहे हैं तो फिर शुगर कंट्रोल में क्यों नहीं आ रही। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, डॉ जयादित्य घोष से बात की।
हेल्दी खाना खाने के बावजूद ब्लड शुगर क्यों बढ़ता है?
डॉ जयादित्य घोष बताते हैं कि ब्लड शुगर केवल खाने में मौजूद चीनी से ही प्रभावित नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई ऐसे कारण भी होते हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर ज्यादित्य घोष के अनुसार, कई ऐसे फूड्स हैं जिन्हें लोग हेल्दी समझकर ज्यादा मात्रा में खाते हैं, लेकिन वे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के लिए फ्रूट जूस, स्मूदी, शहद, ब्राउन ब्रेड और कुछ पैकेज्ड स्नैक्स। इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर शरीर में जल्दी अवशोषित होकर ग्लूकोज लेवल बढ़ा सकती है। इसलिए केवल "हेल्दी" टैग देखकर किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए इंटरवल वॉकिंग है फायदेमंद, जानें करने का तरीका
1. सुबह के समय शुगर बढ़ने का कारण
कई लोगों का फास्टिंग ब्लड शुगर सुबह ज्यादा आता है, जबकि उन्होंने रात में संतुलित भोजन किया होता है। डॉक्टर जयादित्य घोष बताते हैं कि सुबह के समय शरीर कुछ हार्मोन रिलीज करता है जो एनर्जी के लिए ग्लूकोज का लेवल बढ़ा देते हैं। डायबिटीज या इंसुलिन रेसिस्टेंस वाले लोगों में यह प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है।
2. कम फिजिकल एक्टिविटी
भले ही आपकी डाइट अच्छी हो, लेकिन यदि आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं और नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। एक्सरसाइज मांसपेशियों को ग्लूकोज का उपयोग करने में मदद करती है, जिससे ब्लड में शुगर का लेवल कम रहता है। इसलिए केवल डाइट ही नहीं, बल्कि रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में डायबिटीज के लिए मेथी दाना फायदेमंद है? जानें जरूरी सावधानियां
3. दवाओं का असर
ब्लड शुगर बढ़ने के पीछे कुछ दवाएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। स्टेरॉयड, कुछ एंटी-डिप्रेसेंट और हार्मोनल दवाएं ग्लूकोज लेवल को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा थायराइड की समस्या, हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी स्थितियां भी ब्लड शुगर बढ़ाने में भूमिका निभाती हैं। इसलिए लगातार हाई शुगर की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
निष्कर्ष
हेल्दी भोजन करना ब्लड शुगर कंट्रोल का अहम हिस्सा है, लेकिन यह अकेला उपाय नहीं है। तनाव, नींद की कमी, फिजिकली एक्टिव न होना, हार्मोनल बदलाव और कुछ दवाएं भी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती हैं। डॉक्टर ज्यादित्य घोष के अनुसार, यदि हेल्दी डाइट के बावजूद ब्लड शुगर बढ़ रहा है तो इसके पीछे के छिपे कारणों को समझना और समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बैलेंस लाइफस्टाइल, नियमित एक्सरसाइज और सही मेडिकल गाइडेंस से ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या फल खाने से भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है?
हां, कुछ फलों में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर ब्लड शुगर बढ़ सकती है।क्या तनाव ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है?
हां, तनाव के दौरान निकलने वाले हार्मोन ब्लड शुगर बढ़ाने का काम कर सकते हैं।सुबह खाली पेट शुगर ज्यादा क्यों आती है?
यह डॉन फेनोमेनन की वजह से हो सकता है, जिसमें सुबह शरीर ज्यादा ग्लूकोज रिलीज करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 24, 2026 12:17 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jun 24, 2026 12:17 IST
Modified By : Akanksha TiwariJun 24, 2026 12:17 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Jayaditya Ghosh