डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने से पूरी तरह परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में डायबिटिक पेशेंट्स के लिए गर्मियों के मौसम में आम खाना काफी मुश्किल हो जाता है। गर्मियों में आम का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर उम्र के लोगों को काफी पसंद होता है। ऐसे में कई मरीज अपने फेवरेट फल आम को नहीं खा पाते हैं। इसलिए, डायबिटीज के मरीज इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि वे आम का सेवन करें या न करें, क्योंकि आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और आम खाने का शौक रखते हैं तो Dr. Deeksha Goyal, Consultant, Internal Medicine, Marengo Asia Hospitals, Gurugram से जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज पोर्शन कंट्रोल के लिए आम कैसे खाएं?
डायबिटीज मरीज आम कैसे खाएं?
डॉ. दीक्षा गोयल का कहना है कि डायबिटीज में आम खाना पूरी तरह मना नहीं होता है, लेकिन सही मात्रा और तरीके का ध्यान रखना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। आम में नेचुरल शुगर होता है, जिसे हम फ्रुक्टोज कहते हैं और आम में इसकी मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए पोर्शन कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।
- डायबिटीज के मरीज एक बार में 80 से 100 ग्राम आम ही खाएं। पूरे बड़े आम को एक साथ खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
- कोशिश करें कि आम को सीधेतौर पर खाने के बजाय उसे प्रोटीन या फाइबर के साथ लें जैसे थोड़े से नट्स या दही के साथ खाएं। इससे शुगर का अवशोषण धीमा होता है।
- खाली पेट आम का सेवन करने से बचना चाहिए और हमेशा भोजन के बाद या मिड-डे स्नैक के रूप में ही इसे लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या डाइटिंग के दौरान आम खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
- आम के जूस या शेक के स्थान पर पूरा फल खाने की कोशिश करें, क्योंकि जूस या शेक शुगर से भरा होता है, जो हानिकारक हो सकता है।
- अगर आपने दिन में एक बार आम का सेवन कर लिया है, तो अन्य फलों या किसी ऐसे खाद्य पदार्थ को खाने से बचें, जिससे शुगर बढ़ने का खतरा हो।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए आम कैसे खाएं? जानें सही समय और तरीका
निष्कर्ष
डायबिटीज के मरीज इन टिप्स को फॉलो करके अपनी डाइट में आम शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे, ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर डायबिटीज के मरीजों को आम खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करते रहें ताकि आपको समझ आए कि आपके शरीर पर इसका क्या असर हो रहा है। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपका शुगर हाई रहता है तो आम खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
शुगर में सबसे ज्यादा कौन सा फल खाना चाहिए?
डायबिटीज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाना सबसे अच्छा माना जाात है, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। इनमें जामुन, अमरूद आदि फल शामिल हैं।1 दिन में कितने आम खाने चाहिए?
1 दिन में एक हेल्दी व्यक्ति 1 से 2 मध्यम आकार के आम यानी 200 से 300 ग्राम खा सकता है। आम में फाइबर और विटमिन्स होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन वजन और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 06, 2026 16:14 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 06, 2026 16:14 IST
Published By : Katyayani Tiwari