आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बढ़ने का खतरा भी होता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए अक्सर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इस दौरान लोग तला-भुना, मसालेदार, प्रोसेस्ड फूड्, अधिक मीठा और नमक युक्त फूड्स से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के मन हर फूड को लेकर सवाल उठते हैं कि कौन सा फूड खाएं और कौन सा नहीं। ऐसे में कई बार ये सवाल भी आता है कि इस दौरान गर्मियों में खाए जाने वाले सबका पसंदीदा फल आम खाया जा सकता है? ऐसे में आइए इस बारे में हम जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानेंगे।
डाइटिंग में आम खा सकते हैं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, डाइटिंग के दौरान आम का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में। खासकर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को। इससे कैलोरीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पोर्सन कंट्रोल करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इससे वजन को नियंत्रित रखने और हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
आम में कॉपर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन- ए, सी, ई और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया को बूस्ट करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने जैसे कई लाभ मिलता हैं।
इसे भी पढ़ें: आम खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदाचार्य से जानें
-1777400167617.jpg)
डाइटिंग में कैसे खाएं आम?
डाइटिंग के दौरान आम को पुडिंग और आम रस जैसे रेसिपिज के रूप में खाया जा सकता है। बस इसमें अधिक मीठा डालने के बजाए मीठे आम का प्रयोग करें। अधिक मीठा डालने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
आम खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
डाइटिंग करने वाले लोगों को आम खाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिससे वजन कम करने में मदद मिल सके।
पोर्शन कंट्रोल करें
डाइटिंग के दौरान व्यक्ति 1 दिन में एक छोटा आम खा सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या डाइटिंग से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है? एक्सपर्ट से जानें
सही तरीके से खाएं
आम को ताजा खाएं। अधिक मीठा डालकर बनाए गए इसके जूस का सेवन करने से बचें।
फाइबर और प्रोटीन के साथ खाएं
आम को ग्रीक योगर्ट और नट्स जैसे प्रोटीन और फाइबर से युक्त फूड्स के साथ खाएं। इससे शरीर में शुगर का अवशोषण धीमा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है।
आम खाने का सही समय?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि, आम को सुबह या शाम के स्नैक के रूप में या खाने के साथ खाया जा सकता है।
सावधानियां
ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को आम का सेवन करने या डाइटिंग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा, वजन को कम करने के लिए पोर्शन कंट्रोल करना जरूरी होता है।
निष्कर्ष
वजन कम करने के लिए डाइटिंग के दौरान व्यक्ति आम का सेवन कर सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में। इससे कैलोरीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खासकर ब्लड शुगर या कोलेस्ट्रॉल जैसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित लोगों को। इसके अलावा, अधिक वजन होने या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अन्य समस्या महसूस होने पर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें और डॉक्टर से सलाह लें। एक्सपर्ट की सलाह के साथ वजन कम किया जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
एक दिन में कितनी मात्रा में आम खाया जा सकता है?
दिन भर में एक छोटा आम या 1 कप आम तक खाया जा सकता है। इससे ज्यादा सेवन करने पर शरीर में कैलोरी और शुगर की मात्रा बढ़ सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।क्या आम खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है?
आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है। ऐसे में आम को अकेले खाने के बजाय योगर्ट या नट्स जैसे प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों के साथ खाते हैं, तो शुगर का अवशोषण (absorption) धीमा हो जाता है और शुगर का स्तर अचानक से नहीं बढ़ता है।आम खाने से वजन घटाने में कैसे मदद मिल सकती है?
आम में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और आपको लंबे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए, तो यह मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 28, 2026 23:47 IST
Modified By : Priyanka Sharma Apr 28, 2026 23:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain