Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है प्रोटीन, एक्सपर्ट से जानें 10 फायदेमंद फूड्स

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में प्रोटीन युक्त फूड्स फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डाइट में दाल, अंडे, पनीर, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को शामिल किया जा सकता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

आज के समय में ज्यादातर लोग हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समस्या फिजिकल एक्टिविटी न करने, अनहेल्दी फूड्स ज्यादा खाने, भरपूर नींद न लेने और लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने जैसी आदतों के कारण ये समस्या बढ़ती है। ब्लज शुगर को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोगों को खाली पेट रहने से बचने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, जिनमें प्रोटीन जरूरी पोषक तत्व है। ब्लड शुगर में प्रोटीन युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन डाइट

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ब्लड शुगर में प्रोटीन युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए डाइट में दाल, बीन्स, पनीर, अंडे, दही, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करें। प्रोटीन से मांसपेशियों को मजबूती देने, सेल्स को निर्माण भूख को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

साल 2003 में The American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स खाने के बाद ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

1. दालें और बीन्स खाएं

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में प्लांट बेस्ड प्रोटीन युक्त मूंग, मसूर, उड़द, अरहर, राजमा, छोले और लोबिया जैसे दाल और बीन्स को शामिल करें। इनमें प्रोटीन के साथ-साथ अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक से बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या लो-ब्लड शुगर की वजह से ब्रेन फॉग हो सकता है? जानें इसके लक्षण और कारण

2. पनीर खाएं

पनीर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। ऐसे में कम फैट वाले पनीर को सब्जियों के साथ सलाद में खाने या अन्य तरीकों से डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और क्रेविंग्स को शांत करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

3. अंडे खाएं

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

साल 2018 में Food Function Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, ज्यादा वजन या मोटापे और प्री-डायबिटीक या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित 42 वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन से यह पता चला कि 12 हफ्तों तक रोजाना एक बड़ा अंडा खाने से, अंडे के विकल्प की तुलना में, खाली पेट के ब्लड शुगर में 4.4% तक की कमी आई। इसके अलावा, इसमें इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार हुआ।

foods to control low blood pressure naturally listed by doctor 01 (6)

4. ड्राई फ्रूट्स खाएं

बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

5. सीड्स खाएं

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, चिया सीड्स और अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करें। इन सीड्स में अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

6. दही खाएं

बिना मीठे की दही या ग्रीक योगर्ट प्रोटीन और कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है। इसको अपनी डाइट में शामिल करने से या स्नैक्स के रूप में लेने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

7. टोफू खाएं

टोफू को सोया से बनाया जाता है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

8. मछली खाएं

मछली में हेल्दी फैट्स और प्रोचीन होता है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से सूजन को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें: हाइपोग्लाइसीमिया: कितना ब्लड शुगर गिरना हो सकता है खतरनाक? जानें डॉक्टर से

9. चिकन खाएं

चिकन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने, ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने और इसके स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

10. सोयाबीन खाएं

सोयाबीन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इनको खाने से ब्लड शुगर का स्तर अचानक से नहीं बढ़ता है।

क्या कहती है स्टडी?

CDC के अनुसार, कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स को प्रोटीन, फैट या फाइबर वाले फूड्स के साथ खाने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है, बल्कि उसके बढ़ने की स्पीड धीमी हो जाती है।

सावधानियां

किडनी से जुड़ी बीमारी, लिवर की समस्या या किसी अन्य मेडिकल कंडीशन की स्थिति में प्रोटीन युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, हर किसी के शरीर की जरूरत अलग होते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से सलाह लेकर प्रोटीन की मात्रा को तय करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

अधिक मुंह सूखने, बार-बार पेशाब आने, अधिक प्यास लगने, भूख लगने, आंखों से धुंधला दिखने, घाव न भरने, त्वचा में खुजली होने, इंफेक्शन होने और कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा करने से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

निष्कर्ष

शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए प्रोटीन युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए डाइट में दाल और बीन्स, पनीर, अंडे, दही, सोयाबीन, टोफू, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, मछली और चिकन को शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी होता है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • शुगर बढ़ने से क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

    ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर लोगों को बार-बार पेशाब आने, बहुत ज्यादा प्यास लगने, मुंह सूखने, थकान होने, आंखों को धुंधला दिखने, बिना किसी कारण वजन कम होने, बार-बार इंफेक्शन होने और घाव के धीरे भरने जैसी समस्याएं हो सकती है।
  • ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए?

    ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों को डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर दालें, हरी सब्जियां, ब्रोकली, ऑलिव ऑयल, कद्दू के बीज और अखरोट जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। 

Read Next

क्या समा के चावल खाने से वाकई वजन कम होता है? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 06, 2026 17:49 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content