What To Eat At Night To Control Diabetes In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने, चक्कर आने, वजन घटने या बढ़ने, बार-बार यूरिन आने, अधिक प्यास लगने, बार-बार इंफेक्शन होने और स्किन के ड्राई होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने, एक्सरसाइज करने, खूब पानी पीने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है, लेकिन रात को सोने से पहले डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे रात में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें डायबिटीज रोगी को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रात को सोने से पहले क्या खाएं?
डायबिटीज के पेशेंट को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रात को कुछ फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे ब्लड शुगर के कारण होने वाली समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए रात का खाना जल्दी खाना फायदेमंद है। इससे फास्टिंग शुगर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और 24 घंटे के औसत ग्लूकोज लेवल में सुधार होता है। यह साधारण बदलाव ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल करना है कंट्रोल? जानें कैसे बनाएं एक परफेक्ट शुगर-फ्रेंडली थाली

सलाद खाएं
डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में खीरा, ककड़ी, गाजर और चेरी टमाटर जैसे सब्जियों से बनी सलाद को खाया जा सकता है। इस सलाद में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑसीडेंट्स के गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
नट्स और सीड्स खाएं
ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अखरोट, बादाम और अलसी के बीज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए रात को मुट्ठीभर नट्स को खाया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे शरीर में इंसुलिन सेंसिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज योग करने से डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है? डॉक्टर से जानें
दाल और चने खाएं
दाल और चनों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
साबुत अनाज खाएं
रात को साबुत अनाज से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। साबुत अनाज में ग्लाइसेमिंक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इनसे बने फूड्स को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।
निष्कर्ष
रात को शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए दाले, चने, सब्जियों से भरपूर सलाद, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, ब्लड शुगर से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शुगर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए क्या करें?
ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए भरपूर पानी पिएं, हल्की एक्सरसाइज करें, कार्बोहाइड्रेट्स से युक्त फूड्स को खाने से बचें, फाइबर युक्त फूड खाएं, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस कम करें, नियमित रूप से ब्लड शुगर के स्तर को मॉनिटर करें और डॉक्टर की सलाह अनुसार समय से दवा लें।तुरंत शुगर कम करने के लिए क्या खाएं?
ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियों, दालें, ओट्स, साबुत अनाज, बादाम, पपीता, करेला, जामुन और दालचीनी जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं। इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।शुगर बढ़ने पर क्या महसूस होता है?
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति को बार-बार यूरिन आने, थकान होने, अधिक प्यास लगने, धुंधला दिखने, घाव भरने में देरी होने, वजन घटने या बढ़ने, बार-बार इंफेक्शन होने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने या सुन्नपन होने, त्वचा में खुजली होने और रूखापन होने की समस्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 20, 2026 21:48 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 20, 2026 21:48 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 20, 2026 21:48 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 20, 2026 21:48 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain