Fri Oct 9, 2026 | 07:57 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें सीमित नमक, नारियल पानी, अंडे, दालें और खट्टे फल शामिल हैं, जो बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट

आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन इसमें भी ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की बात करते हैं, लो ब्लड प्रेशर पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जबकि लो ब्लड प्रेशर के कारण भी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की स्थिति में ब्लड प्रेशर नॉर्मल से कम हो जाता है, तो खून पर्याप्त मात्रा में शरीर के जरूरी अंगों तक नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण लोगों को चक्कर, कमजोर, धुंधला दिखने, थकान और बेहोशी आने जैसी समस्याएं होती हैं।

ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।

लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत के लिए सीमित नमक लें, नारियल पानी पिएं, केला, चुकंदर, दही, ड्राई फ्रूट्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर में पोटेशियम, फोलेट और विटामिन बी12 युक्त फूड्स को शामिल करना भी फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

साल 2025 में Journal Of Clinical Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर की समस्या में खान-पान में नमक की मात्रा , कॉफी, अधिक लिक्विड (फ्लुइड्स), कॉफी, पोटेशियम युक्त फूड, थोड़ी कैलोरीज और कुछ शारीरिक एक्टिविटीज को करना फायदेमंद होता है।

1. सही मात्रा में नमक लें

लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लिमिट से थोड़ा ज्यादा नमक का सेवन करना फायदेमंद होता है। नमय में सोडियम क्लोराइड होता है, जिससे शरीर में वॉटर बैलेंस करने में मदद मिलती है और ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ता है, लेकिन इसका अधिक सेवन न करें। जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में 1 गिलास पानी में चुटकीभर नमक को डालकर पी सकते हैं या नट्स, फलियों और चीज़ जैसे सोडियम युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: लो-ब्लड प्रेशर में कितना नमक खाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

2. नारियल पानी या पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी होना लो ब्लड प्रेशर के सबसे आम कारणों में से एक है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है। इसके लिए डाइट में नारियल पानी या पानी में चुटकीभर नमक को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। बता दें, नारियल पानी में अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

ऐसा करने से शरीर में ब्लड के वॉल्यूम को बेहतर करने और शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है या बचाव करने में मदद मिलती है।

3. ब्लैक कॉफी पिएं

लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में कैफीन युक्त ब्लैक कॉफी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम को बेहतर करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसके लिए ब्लैक कॉफी का सेवन करें। इसका सेवन बिना चीनी के करने से स्वास्थ्य को अधिक लाभ मिलते हैं।

इसके अलावा, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डार्क चॉकलेट, कोको या चाय का सेवन किया जा सकता है।

साल 2021 में Journal of Functional Foods में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से थोड़े समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

foods to control low blood pressure naturally listed by doctor 01 (6)foods to control low blood pressure naturally listed by doctor 01 (6)

4. अंडे

लो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए लोगों को फोलेट और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इसके लिए अंडे को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। अंडे में अच्छी मात्रा में फोलेट, प्रोटीन और विटामिन बी12 होता है। इसका सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर को बेहतर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

5. किशमिश खाएं

लो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में रातभर पानी में भिगोई हुई किशमिश को भी शामिल किया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में आयरन और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

6. दालें खाएं

लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दालों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। दालों में अच्छी मात्रा में आयरन और फोलेट के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने और लो बीपी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

7. मछली खाएं

मछली में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, सोडियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करें।

इसे भी पढ़ें: लो-ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

8. ब्रोकली खाएं

लो बीपी से राहत के लिए डाइट में ब्रोकली को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, फोलेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल किया जा सकता है।

9. खट्टे फल खाएं

खट्टे फलों में टायरामाइन नामक अमीनो एसिड होता है, जो खट्टे फलों से मिलता है, साथ ही इनमें अच्छी मात्रा में फोलेट होता है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में सुधार करने के लिए डाइट में संतरे, नींबू, अंगूरों और पाइनएप्पल को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए एवोकाडो और केले जैसे फूड्स को लेना भी फायदेमंद है।

10. चीज़ खाएं

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चीज़ का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। इसमें टायरामाइन नामक कंपाउड होता है, जो पार्मेजान, फेटा और चेडर चीज़ में भी होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं, लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत के लिए डाइट में विटामिन बी12 और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से युक्त एनीमल मीट, फोर्टिफाइड सीरियल, बीन्स और खट्टे फल फायदेमंद होते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर किसी व्यक्ति को लगातार कमजोर रहने, चक्कर आने, धुंधला दिखने, दिल की धड़कन के तेज होने और बेहोशी आने की समस्या महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकिन इन परेशानियों के असल कारण का पता लगाया जा सके और समय से इलाज मिल सके।

निष्कर्ष

लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत के लिए डाइट में डॉक्टर की सलाह अनुसार सही मात्रा में नमक और विटामिन बी12, फोलेट, पोटेशियम एंव आयरन जैसे पोषक तत्वों से युक्त नारियल पानी, ब्लैक कॉफी, अंडे, किशमिश, दालें, ब्रोकली, मछली, खट्टी चीजों और चीज़ जैसे फूड्स को शामिल करें। इनसे शरीर में बीपी के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, लो ब्लड प्रेशर के कारण कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • लो ब्लड प्रेशर के 10 लक्षण क्या हैं?

    लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति को थकान होने, चक्कर आने, बेहोशी होने, धुंधला दिखने, जी मिचलाना, फोकस करने में परेशानी होना, सांस लेने में परेशानी होने, दिल की धड़कन के तेज होने, बेचैनी होने और त्वचा के पीली पड़ने की समस्या हो सकती है।
  • लो बीपी में मुझे क्या परहेज करना चाहिए?

    लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति को अल्कोहल, अधिक कार्बोहाइड्रेट्स, अधिक नमक वाली, पानी युक्त और फूड्स को खाने से बचना चाहिए। 

Read Next

→ वर्कआउट से पहले या बाद में, प्रोटीन शेक कब पीना है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 06, 2026 14:27 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain