Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सेहत के लिए गेहूं की रोटी से ज्यादा फायदेमंद हैं ये 7 रोटियां

अक्सर लोग गेंहू की रोटी खाते हैं, लेकिन गेंहू की रोटी के बजाए अन्य 7 तरह की रोटी खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

7 Rotis Which Are More Nutritious Than Wheat Roti In Hindi: भारत के ज्यादातर घरों में लोग गेंहू के आटे की रोटी खाना पसंद करते हैं, लेकिन गेंहू के आटे के बजाए कुछ अन्य आटे के रोटियों का सेवन भी किया जा सकता है। वहीं, अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को खानपान पर खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हेल्दी रहने के लिए लोगों को ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, लेकिन गेंहू के आटे की रोटी के बजाएं, अन्य आटों की रोटी का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें अच्छे सेहत के लिए गेंहू की रोटी के बजाएं कौन सी रोटियां खानी चाहिए?

गेंहू के बजाए कौन सी रोटी खाएं? - Which Roti Should Be Eaten Instead Of Wheat?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ज्यादातर लोग गेंहू के आटे की रोटी खाते हैं, जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसके बजाए साबुत अनाज या अन्य चीजों के आटे की रोटी का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।

बाजरे की रोटी खाएं

बाजरे की रोटी में भरपूर मात्रआ में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने, पाचन में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को गर्म रखने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बाजरे की रोटी के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

seven nutritious alternatives to wheat roti in hindi  01 (5)

बेसन की रोटी खाएं

बेसन के आटे में अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। गेंहू के बजाए बेसन की रोटी खाने से शरीर को एनर्जी देने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, वजन कम करने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

रागी रोटी खाएं

रागी रोटी को हेल्दी माना जाता है। रागी में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रागी की रोटी खाने से हड्डियों को मजबूती देने, खून की कमी को दूर करने, पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

मक्के की रोटी खाएं

सर्दियों के मौसम में गेंहू के आटे की रोटी के बजाए मक्के की रोटी को डाइट में शामिल किया जा सकता है। मक्के की रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन ए, बी, के और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें ग्लूटेन नहीं होता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, पाचन में सुधार करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Ragi vs Bajra: ठंड में किस अनाज का सेवन करना है ज्यादा फायदेमंद?

ओट्स की रोटी खाएं

ओट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर, हाई प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में ओट्स की रोटी को खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करनेस पेट साफ करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है।

ज्वार की रोटी खाएं

ज्वार में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

चावल के आटे की रोटी खाएं

चावल के आटा ग्लूटन फ्री होता है साथ ही, इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेंसिटिव पाचन वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी को कम करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत भी संवारता है हरा धनिया, सब्जी में डालकर खाने के ये 5 फायदे आपको कर देंगे हैरान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 12, 2026 13:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 12, 2026 13:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content