Things Not To Eat With Bajra Roti in Hindi: सर्दियों के मौसम में लोगों को बाजरे की रोटी खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। बाजरा प्रोटीन, फाइबर और अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करता है। ग्लूटेन फ्री फूड्स खाने वाले लोगों के लिए भी बाजरा एक बेहतरीन विकल्प है, जिसे ठंड के मौसम में डाइट में शामिल किया जा सकता है। बाजरे का सेवन कई लोग रोटी के रूप में भी करते हैं, जिसे बाजरे के आटे से तैयार किया जाता है। बाजरे की रोटी का सेवन लोग अक्सर सरसों के साग या अन्य चीजों के साथ किया जाता है। लेकिन, कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें बाजरे की रोटी के साथ खाने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं कि बाजरे की रोटी के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
बाजरे के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? - What Not To Eat With Millet in Hindi?
न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह का कहना है कि बाजरे की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसे सभी फूड्स के साथ खाना आपके पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए बाजरे की रोटी के साथ आप इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।
1. दही
बाजरे की रोटी हैवी होती है और इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में बाजरे की रोटी के साथ दही खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा, दही की तासीर ठंडी होती है और बाजरे की गर्म, इसलिए भी इन दोनों को एक साथ खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: ठंड में बाजरे का चूरमा क्यों है आपकी सेहत का सुपरफूड? एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे
2. ऑयली फूड्स के साथ
थोड़ी मात्रा में घी के साथ बाजरे की रोटी खाई जा सकती है। लेकिन ज्यादा ऑयली या घी वाले खाद्य पदार्थों के साथ बाजरे की रोटी खाना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ऑयली फूड्स के साथ बाजरे की रोटी का सेवन आपके शरीर में दोषों को असंतुलित कर सकता है, क्योंकि बाजरे में पहले से ही फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
3. ठंडा या कच्चा खाना
बाजरे की रोटी के साथ सलाद, रायता या ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके पाचन क्रिया को खराब कर सकते हैं। बादरे की रोटी को गर्म और पके हुए खाद्य पदार्थों के साथ खाना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसे पचाना आसान हो जाता है।
4. हाई फाइबर वाली चीजें
बाजरे की रोटी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन इसे राजमा, छोले, ब्रोकली आदि जैसी हाई फाइबर वाली चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें भी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
5. नॉनवेज फूड्स
बाजरे की रोटी का सेवन नॉनवेज फूड्स के साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि दोनों की तासीर गर्म होती है, और इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से आपके शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बाजरे की राब पीकर वजन को करें कंट्रोल, जानें अन्य फायदे और बनाने का तरीका
बाजरा कब नहीं खाना चाहिए? - When Should Avoid Eating Bajra in Hindi?
- डायजेशन से जुड़ी समस्याएं होने पर या पाचन तंत्र के कमजोर होने पर आपको बाजरे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसकी गर्म तासीर आपके पाचन को बिगाड़ सकती है।
- किडनी से जुड़ी समस्याएं होने पर भी आपको बाजरा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें फॉस्फोरस और पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो किडनी की समस्याओं को बदतर बना सकती हैं।
- थायराइड से पीड़ित लोगों को भी अपनी डाइट में बाजरा शामिल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आयोडीन के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं, जिससे थायराइड हार्मोन और ज्यादा असंतुलित हो सकता है।
निष्कर्ष
हर व्यक्ति का पाचन तंत्र दूसरे व्यक्ति से अलग होता है, इसलिए बाजरे की रोटी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने पाचन का ध्यान रखें। इसके साथ ही बाजरे की रोटी को दही, ठंडे या कच्चे फूड्स, हाई फाइबर और नॉनवेज जैसे खाद्य पदार्थों के साथ भी खाने से बचें, क्योंकि ये आपके पाचन पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version