Expert

बाजरे को पकाने का ये है सही तरीका, मिलेगा भरपूर पोषण

How to cook pearl millet: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग बाजरा और रागी जैसे गर्म अनाजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। यहां जानिए, भरपूर पोषण पाने के लिए बाजरा कैसे पकाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बाजरे को पकाने का ये है सही तरीका, मिलेगा भरपूर पोषण


सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ज्यादा एनर्जी और गर्माहट की जरूरत होती है, ऐसे में लोग तासीर में गर्म अनाजों जैसे बाजरा, रागी और मक्का का सेवन करना शुरू कर देते हैं। बाजरा न केवल सर्दियों के ठंडे मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है। आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर बाजरा पाचन को सुधारने, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। बाजरे का सेवन भारतीय घरों में रोटी, खिचड़ी, दलिया और लड्डू के रूप में किया जाता है, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को अंदर से सही पोषण भी देते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि बाजरे को पकाने का सही तरीका (how to cook millet) क्या है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) से बात की है। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता, बाजरे को पकाने का सही तरीका बता रही हैं, जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिल सके।

बाजरे को पकाने का सही तरीका - How to Cook Bajra for Maximum Nutritional Benefits

1. बाजरे को पकाने से पहले भिगोएं

बाजरे को पकाने से पहले पानी में भिगोने से न केवल यह सॉफ्ट होता है, बल्कि इसके पोषक भी एक्टिव होते हैं। बाजरा फाइटिक एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर में आयरन और कैल्शियम जैसे खनिजों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। भिगोने से फाइटिक एसिड का प्रभाव कम होता है, जिससे बाजरे के पोषक तत्व (pearl millet nutritional value) आसानी से पच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बाजरे की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

  • बाजरे को साफ पानी में कम से कम 3 घंटे तक भिगोएं।
  • भिगोने के बाद इसे छानकर ताजे पानी में धो लें।
  • इसके बाद बाजरे को पकाने के लिए तैयार करें।

2. बाजरे को धीमी आंच पर पकाएं

बाजरे को धीमी आंच पर पकाने से इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। तेज आंच पर पकाने से इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन नष्ट हो सकते हैं। धीमी आंच पर पकाने से बाजरे का स्वाद भी बेहतर होता है और इसे पचाना आसान हो जाता है।

How to Cook millet

  • भिगोए हुए बाजरे को कुकर या पैन में डालें।
  • इसमें पानी और स्वादानुसार नमक या चीनी मिलाएं।
  • इसे धीमी आंच पर पकाएं।
  • पकने के बाद इसे ढककर 5 मिनट तक रखें ताकि यह पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज बाजरा खाना फायदेमंद होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

3. बाजरे को ज्यादा पकाने से बचें

बाजरे को ज्यादा पकाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। खासतौर पर इसमें मौजूद विटामिन और फाइबर ज्यादा तापमान पर टूटने लगते हैं। बाजरे को हल्का पकाकर खाने से न केवल इसका स्वाद अच्छा रहता है, बल्कि इसके फायदे भी बरकरार रहते हैं।

  • बाजरे को पकाने के लिए पर्याप्त पानी का इस्तेमाल करें।
  • इसे सिर्फ तब तक पकाएं, जब तक यह नरम न हो जाए।
  • बाजरे को ओवरकुक करने से बचें, खासकर अगर इसे खिचड़ी के लिए इस्तेमाल कर रहे हों।


बाजरे को सही तरीके से पकाने से इसके सभी पोषक तत्व बरकरार रहते हैं, जिससे यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनता है। बाजरा वजन कम करने, हार्ट हेल्थ को सुधारने और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है। सही विधि से पकाया गया बाजरा शरीर में एनर्जी बनाए रखता है और पाचन को दुरुस्त करता है।

निष्कर्ष

बाजरा एक सुपरफूड है, जिसे सही तरीके से पकाकर इसके पोषण को बनाए रखा जा सकता है। बाजरे को भिगोना, धीमी आंच पर पकाना और ओवरकुकिंग से बचना जरूरी है। अगर आप बाजरे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दि‍यों में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाएं खाना, स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version