Can We Eat Bajra During Summer in Hindi: गर्मियों का आगमन हो चुका है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। शरीर में पानी की कमी के चलते कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में अलग-अलग चीजें खाना या ओवरईटिंग करना कई बार स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों में ठंडी चीजें खाना न केवल आपके पेट बल्कि, दिमाग को भी ठंडा रखने में मददगार साबित होता है। लेकिन, कुछ लोगों के मन में ऐसा सवाल आता है कि गर्मियों में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए या नहीं?
कुछ लोगों के मन में बाजरा को लेकर इस तरह की कंफ्यूजन रहती है। अगर आप भी यह सोचकर बाजरा नहीं खा रहे हैं कि गर्मियों में इसे खाना नुकसानदायक होता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको एक्सपर्ट द्वारा प्रमाणित इसका सही उत्तर देंगे। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं कि गर्मियों में बाजरा खाना सही होता है या नहीं? (Can We Eat Bajra During Summer in Hindi) -
गर्मियों में बाजरा खाना सही होता है या नहीं?
एक्सपर्ट के मुताबिक बाजरा और मकई जैसे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन आमतौर पर इनका ज्यादा सेवन सर्दियों के दौरान किया जाता है। हालांकि, गर्मियों के दौरान भी आप बाजरा का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, बाजरा और मकई आदि को गर्म अनाज के तौर पर जाना जाता है। इसलिए गर्मियों के दौरान इसे ज्यादा खाने से कई बार स्वास्थ्य समस्या और भी बढ़ सकती है।
हालांकि, गर्मियों के दौरान भी इसे सीमित मात्रा में खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है साथ ही साथ शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में बाजरा का सेवन गर्मियों के दौरान करने आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
गर्मियों में बाजरा खाने का तरीका
गर्मियों के दौरान बाजरा खाने के लिए आप बाजरे को भिगोकर रख दें और उसे खिचड़ी में मिलाकर खा सकते हैं।
गर्मियों में आप चाहें तो बाजरा की खिचड़ी बनाकर या किसी ड्रिंक में मिलाकर पी सकते हैं।
आप चाहें तो बाजरे को भिगोकर रख दें और उसका पानी पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और डायबिटीज का जोखिम कम होता है।
गर्मियों के दौरान आप बाजरा राब बनाकर पी सकते हैं। इससे पेट और शरीर ठंडा रहता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें बाजरे का सेवन, बैली फैट होगा कम
ज्यादा बाजरा खाने के नुकसान
- ज्यादा बाजरा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
- ज्यादा बाजरा खाने से आपको किडनी स्टोन होने के साथ-साथ कई बार थायरॉइड की भी समस्या हो सकती है।
- ऐसे में आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस बनना और पेट फूलना आदि जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- ज्यादा बाजरा खाने से आपको शरीर में गर्माहट महसूस हो सकती है।
- बाजरे का जरूरत से ज्यादा सेवन करना कई बार आपके लिए एलर्जिक रिएक्शन का भी कारण बन सकता है।
- कुछ मामलों में इसे ज्यादा खाने से कई बार रैशेज और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।