Expert

सर्दि‍यों में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाएं खाना, स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे

सर्दियों में हींग और जीरे का तड़का खाने से पाचन बेहतर होता है, शरीर गर्म रहता है, इम्‍यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दि‍यों में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाएं खाना, स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे


ज‍ब भी क‍िचन में हींग-जीरे का तड़का लगता है, तो पूरा घर तड़के की खुशबू से महक उठता है। सर्दि‍यों के मौसम में तड़के वाली दाल या तड़के को अन्‍य चीजों में म‍िलाकर खाने का मजा ही कुछ और है। सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए हमें खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में हमारे भोजन में ऐसी चीजों को शाम‍िल करना चाहिए, जो न केवल शरीर को गर्मी दें, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखें। ऐसे में हींग और जीरे का तड़का लगाने से भोजन में न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। हींग-जीरे का तड़का पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर में गर्मी बनाए रखता है और इम्‍यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसके अलावा, यह गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ण्‍नर्जी मिलती है और आपकी सेहत भी दुरुस्त रहती है। आइए जानते हैं सर्दियों में हींग-जीरे का तड़का लगाकर भोजन खाने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैमि‍ली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

सर्दि‍यों के भोजन में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाने के फायदे- Hing Jeera Tadka Benefits

सर्दियों का मौसम खास तौर से हमारे शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ठंड के कारण हमें कई तरह की समस्‍याएं होने लगती हैं। ऐसे में हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को गर्म रखें और इम्यूनिटी को मजबूत करें। सर्दियों में हींग और जीरे का तड़का खाना बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों के मिले-जुले असर से न केवल स्वाद में इजाफा होता है, बल्कि ये सेहत को भी कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं-

1. पाचन तंत्र मजबूत बनता है- It Makes Digestive System Strong

hing-jeera-tadka-benefits

हींग और जीरा दोनों ही पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। हींग में ऐसे एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं। यह गैस, अपच और पेट से राहत दिलाने में मदद करता है। जीरा भी पेट की समस्याएं दूर करने में मदद करता है और पाचन को सही रखता है। इन दोनों का तड़का भोजन में डालने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट साफ रहता है।

इसे भी पढ़ें- घी या सरसों का तेल: तड़का लगाने के लिए क्या होता है ज्यादा बेहतर? आयुर्वेदाचार्य से जानें

2. सर्दी और खांसी में राहत- It Treats Cold and Cough

सर्दियों में खांसी और सर्दी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। हींग और जीरा दोनों ही प्राकृतिक एंटीसेप्टिक हैं, जो श्वसन तंत्र को साफ रखते हैं। जब इनका तड़का भोजन में डाला जाता है, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, इनका सेवन कफ को कम करने और सर्दी-खांसी के लक्षण से राहत देने में मदद करता है।

3. सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है- It Keeps Body Warm in Winters

जीरे में गर्मी पैदा करने के गुण होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। यह शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को एनर्जी देता है। हींग भी शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और सर्दियों में होने वाली ठंडक से बचाता है। इन दोनों के म‍िश्रण से शरीर में गर्मी बनी रहती है, जो सर्दियों में जरूरी होती है।

4. इम्‍यूनिटी को मजबूत करता है- Hing Jeera Tadka Boosts Immunity

सर्दियों में इम्‍यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे हम कई बीमारियों का शिकार बन जाते हैं। हींग और जीरे में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स इम्‍यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। यह शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है और इन्फेक्शन से बचाता है। खास तौर पर सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ती है और इंफेक्‍शन से बचाव होता है।

5. वजन कम करने में मदद म‍िलती है- It Helps in Weight Loss

जीरा वजन कम करने में भी मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर से अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है। सर्दियों में शरीर में अतिरिक्त वजन जमा हो सकता है, लेकिन जीरे का तड़का खाने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हींग भी वजन कम करने में मदद करता है, क्योंकि यह भूख को कंट्रोल करने और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का काम करता है।

सर्दियों में हींग और जीरे का तड़का, पाचन को दुरुस्त रखने, शरीर को गर्म रखने और इम्‍यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: https: dhabastyle.com

Read Next

सूरजमुखी या अलसी के बीज: सर्दियों में सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version