How To Tell If You Have Cold or Allergies: मौसम बदलने पर जुकाम की समस्या होना आम बात है। अगर आप गर्म तापमान से आते ही नहा लेते हैं या कुछ ठंडा खाते हैं, तो आपको जुकाम हो सकता है। लेकिन कई बार बेवजह भी लोगों को जुकाम हो जाता है। ऐसे में न ही उनकी डाइट में कोई बदलाव आता है और न ही लाइफस्टाइल में बदलाव होता है। यह समस्या एलर्जी की वजह से भी हो सकती है। यह अचानक होने वाला इंफेक्शन है, जो किसी एलर्जिक कंटेंट की वजह से हो सकती है। ऐसे में इन दोनों में फर्क समझना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि जुकाम की तरह एलर्जी के लक्षण भी एक-जैसे होते हैं। इसमें व्यक्ति को लगातार छीक आती है, जो जुकाम में होना बहुत नॉर्मल है। लेकिन अगर समय रहते इनमें फर्क न समझा जाए, तो इससे परेशानी हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (पटपड़गंज) से इंटरनल मेडिसिन की सीनीयर डॉयरेक्टर डॉ मीनाक्षी जैन से।
पहले जानें जुकाम के लक्षणों को कैसे समझ सकते हैं- What Are the Symptoms of Cold
जुकाम की शुरुआत गला खराब होने से होती है। इसके बाद जुकाम और कफ बनना शुरू हो जाता है। जुकाम को ठीक होने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। कई बार पूरी तरह ठीक होने में ज्यादा समय भी लगता है। इस समस्या के साथ खासकर बच्चों में माइल्ड फिवर भी आ जाता है। इसके अलावा, थकावट और बॉडी पेन रहना भी कोल्ड से जुड़े संकेत होते हैं। जुकाम की सबसे बड़ी पहचान है कि इसमें म्यूकस बनने लगता है। कई लोगों को गला खराब होना और खांसी होने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलर्जी की वजह से हो गए थे छोटे-छोटे लाल दाने, छुटकारा पाने के लिए मैंने लगाई मुल्तानी मिट्टी
एलर्जी के लक्षणों को कैसे समझ सकते हैं? What Are the Symptoms of Allergy
एलर्जी की समस्या अचानक शुरू हो सकती हैं। जैसे कि आप एलर्जेन के संपर्क में आते हैं, तो आपको अचानक एलर्जी हो सकती है। इसमें पॉलन, पैट और डस्ट पार्टिकल्स शामिल हैं। एलर्जी की समस्या इसके लक्षण के साथ बढ़ जाती है। जितना आप एलर्जेन के करीब रहेंगे उतनी ही ज्यादा आपको परेशानी होगी। यह समस्या कुछ घंटे से लेकर पूरे सीजन तक हो सकती है। एलर्जी होने पर आपको बॉडी पेन या बुखार नहीं आएगा। इस समस्या में आपको आंखों, नाक और गले में खुजली हो सकती है। एलर्जी में म्यूकस का रंग क्लीयर होता है लेकिन आपको बार-बार छींक आने की परेशानी हो सकती है। एलर्जी होने पर आपको गले में दर्द या खराश नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- हल्की ठंड में बढ़ रहे हैं गले की एलर्जी के रोगी, डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज
जुकाम और एलर्जी के बीच फर्क कैसे पहचानें? Difference Between Cold and Allergy
- जुकाम की समस्या में व्यक्ति को बॉडी पेन और बुखार भी हो जाता है। लेकिन एलर्जी की समस्या में व्यक्ति को बुखार और बॉडी पेन नहीं होता है।
- जुकाम होने पर व्यक्ति को आंखों में खुजली और बार-बार छीक आती है। ये संकेत एलर्जी में थोड़े अलग हो सकते हैं
- जुकाम की समस्या में म्यूकस का कलर पीला या हरा हो सकता है। लेकिन एलर्जी में म्यूकस का रंग साफ और पानी जैसा होता है।
- कोल्ड को ठीक होने में कम से कम 7 से 10 दिन का समय जरूर लगता है। जबकि एलर्जी की समस्या लक्षण बढ़ने के साथ और भी ज्यादा हो सकती है।