Night Habits To Strengthen Digestion: शरीर स्वस्थ रहने के लिए पेट का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि हम, जो भी खाते है वह पेट में जाता है और वहीं से खाना पचता है। पेट में जरा सी खराबी रहने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। पेट को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। साथ ही सही आदतें भी पेट को हेल्दी रखने में मदद करती है। कई बार गलत आदतों के कारण पेट में गैस, कब्ज और अपच की समस्या होने लगती हैं। इस कारण भूख भी खुलकर नहीं लगती और सुबह पेट भी ठीक से साफ नहीं होता है। पेट साफ नहीं होने के कारण मूड भी ठीक नहीं रहता है। बहुत से लोग हेल्दी फूड्स का सेवन, तो करते हैं। लेकिन फिर भी पाचन संबंधी समस्याएं होती रहती हैं। इन समस्याओं एक कारण हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी हो सकती हैं। गलत आदतों के कारण पेट में कब्ज रहेगी और सुबह पेट भी साफ नहीं होगा। पाचन-तंत्र को हेल्दी रखने के लिए मॉर्निंग रूटिन, तो सही रहता है। लेकिन कई बार रात को हम कई गलतियां करते हैं, जो पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन आदतों के कारण सुबह पेट साफ होने में दिक्कत होगी और भूख भी खुलकर नहीं लगेगी। आइए जानते हैं पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रात की हेल्दी आदतों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
पुदीना की चाय
पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पुदीना की चाय रात को सोने से पहले पी जा सकती है। पुदीना की चाय खाने के बाद पीने से यह खाना पचाने में मदद करती है। यह चाय पेट की मांसपेशियों को शांत करती है और पित्त के उत्पादन को बढ़ाती है। पुदीना में मौजूद गुण पेट मे गैस को नहीं बनने देते और पेट को साफ करने में मदद करते है।
वॉक करें
स्वस्थ रहने के लिए खाना खाने के कुछ देर बाद वॉक करने से मोटापा कम होता है और खाना भी ठीक से पचता है। वॉक करने से रात को अच्छी नींद आती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। खाने के बाद की गई वॉक मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। रात को खाना ठीक से पचने के कारण सुबह आसानी से पेट साफ होता है।
इसे भी पढ़ें- यूटीआई से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से
सूखे आलूबुखारे
सूखे आलूबुखारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी 6 खाने को पचाते है। इसके सेवन से अच्छी नींद आती है। सोने से 1 से 2 घंटे पहले सूखे आलूबुखारे को खाया जा सकता है। यह खाने से डाइजेशन मजबूत होता है और पेट में अपच की समस्या भी दूर होती है।
अदरक खाएं
अदरक पेट की कई समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है और भूख भी खुलकर लगती है। रात को सोने से पहले अदरक चबाने में डाइजेशन मजबूत होता है। यह पेट में होने वाली गैस और सूजन को आसानी से दूर करता है।
तनाव
अधिकतर लोग रात को सोने से पहले टीवी, मोबाइल पर लंबे समय तक काम करते रहते है। इन चीजों का तनाव हमारे नींद को डिस्टर्ब करने के साथ पाचन-तंत्र पर भी असर डालता है। ज्यादा तनाव लेने से सुबह उठने पर पेट में कब्ज के साथ गैस की समस्या भी हो सकती है। सोने से आधे घंटे पहले मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल करना बंद करें।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए रात को सोने से पहले इन हेल्दी आदतों को अपनाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही आदतों को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik