Doctor Verified

अच्छी नींद लाने के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप नाइट रूटीन, मिलेंगे कई फायदे

अच्छी और हेल्दी नींद के लिए आप अपने नाइट रूटीन में कुछ बदलाव अपना सकते हैं। जानें सोने से पहले क्या नाइट रूटीन फॉलो करें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
अच्छी नींद लाने के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप नाइट रूटीन, मिलेंगे कई फायदे


How To Sleep Better At Night Naturally: हेल्दी रहने के लिए ठीक से नींद आना बहुत जरूरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, तो इससे आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इसके कारण आपको दिनभर थकावट, सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी। नींद न पूरी होने से आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसे मेंटल हेल्थ इशुज भी हो सकते हैं। इसके अलावा, यह सिर दर्द होने का कारण भी बन सकता है। इसलिए रोज पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद के लिए सोने से पहले कुछ हाइजीन प्रैक्टिस पर ध्यान देना जरूरी है। इससे शांत और सूकून भरी नींद लेने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सोने से पहले किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। इस नाइट रूटीन के स्टेप्स बताते हुए योगा इंस्ट्रक्टर काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में। 

sleep

बेहतर नींद के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप नाइट रूटीन- Night Routine To Get Better Sleep

समय पर डिनर करें- Early Dinner

समय पर डिनर करने से आपको अच्छी नींद आएगी। इसलिए सोने से करीब तीन घंटे पहले तक डिनर कर लें। इससे खाना अच्छे से पच जाएगा और आपको सोते समय परेशानी नहीं होगी। इसलिए रात के आठ बजे तक अपना डिनर खत्म कर लें। साथ ही, लेट डिनर कर रहे हैं तो हल्का खाना ही खाएं। डिनर में आप दाल खिचड़ी, सूप, सब्जी दाल-रोटी या दलिया का सेवन कर सकते हैं। ये चीजें पचने में भी आसान होंगी, साथ ही इनसे आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। 

पैर धोकर और मसाज करके सोएं- Wash and Massage Your Feet

सोने से पहले पैरों को धोकर और मसाज करके जरूर सोएं। इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। साथ ही, आपकी थकावट उतरेगी और आपको अच्छी नींद आएगी। इससे मूड भी बेहतर होता है और बॉडी पैन भी कम होता है। यह पीएमएस और मैंस्ट्रुअल की समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- अच्छी और गहरी नींद के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

फेस मसाज करके सोएं- Clean and Massage Your Face

रात में सोने से पहले अपने चेहरे को जरूर क्लीन करें। इससे चेहरे की गंदगी अच्छे से साफ हो जाती है। इसके बाद फेस मसाज जरूर करके सोएं। फेस मसाज करने से आंखों की सूजन कम होगी। यह रिंकल्स और फाइन लाइंस कम करने में भी मदद करेगा। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मेंटल हेल्थ को फायदा मिलता है। रोज मसाज करने से तनाव और सिर दर्द से भी राहत मिलती है। 

दीवार पर कुछ देर पैर रखें- Legs Up The Wall

सोने से पहले कुछ देर दीवार पर पैर रखकर जरूर लेटे। इस दौरान आपका सिर नीचे होना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत मिलेगी। यह कमर के निचले हिस्से का दर्द कम करने में भी मदद करेगा। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ होगा और स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होगी। 

इसे भी पढ़ें- बेहतर नींद लेने के लिए अपनाएं ये स्लीपिंग रूटीन, सेहत भी होगी अच्छी

बैड पर लेटकर गहरी सांसे लें- Deep Breathing

बैड पर लेटकर कुछ देर गहरी सांसे लें। आपको कम से कम 10 से 15 सांसे लेनी है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा और बॉडी रिलैक्स होगी। इससे आपको जल्दी नींद आएगी। साथ ही, आप ज्यादा रिलैक्स और सूकून महसूस करेंगे। 

इन टिप्स को अपनाने से आपको अच्छी और सूकून भरी नींद लेने में मदद मिलेगी। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्या गर्मी की वजह से भी बढ़ सकती है अर्थराइटिस के मरीजों की समस्या? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

Disclaimer