Kitchen Ingredients For Better Sleep: आज के समय में तनाव और खराब लाइफस्टाइल का असर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कई लोग देर रात तक सिर्फ करवट बदलने में ही निकाल देते हैं, क्योंकि रात को अच्छी नींद आने में उन्हें काफी परेशानी होती है। नींद न आने की बढ़ती समस्याएं लोगों के काम, रिश्तों और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल रही है। नींद न आने के कारण लोग ज्यादा तनाव लेने लगे हैं, काम पर भी उनका फोकस नहीं हो पाता है, जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्य बद्दतर होने लगता है। इन सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आप अपनी किचन में मौजूद कुछ सामग्रियों का सेवन कर सकते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल से जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए किचन की किन चीजों का उपयोग करें?
बेहतर नींद के लिए किचन की किन सामग्रियों का इस्तेमाल करें?
1. तीखा चेरी का रस पीना
तीखा चेरी का रस मेलाटोनिन से भरपूर होता है, जो एक हार्मोन है और आपके सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। चेरी का रस अपनी डाइट में शामिल करने के लिए सोने से लगभग एक घंटे पहले एक गिलास तीखा चेरी का रस पिएं।
इसे भी पढ़ें: अच्छी नींद से दूर होता है शरीर का दर्द, जानें यह कैसे करती है नेचुरल पेनकिलर का काम?
2. अश्वगंधा का सेवन
अश्वगंधा का सेवन आपमें नींद न आने की कमी को दूर कर सकता है। अश्वगंधा को एक नेचुरल एडाप्टोजेन माना जाता है, जो शरीर तनाव से लड़ने में मदद करता है और चिंता को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो नींद न आने के दो महत्वपूर्ण कारण हैं। आप अश्वगंधा सप्लीमेंट या चूर्ण का सेवन डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं।
3. गर्म हल्दी वाला दूध पिएं
दूध में ट्रिप्टोफैन और हल्दी में सूजन-रोधी गुण होते हैं। इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर में आराम को बढ़ावा दे सकता है, जो नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और बेहतर नींद को बढ़ावा दे सकता है। आप गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर रात को सोने से आधे घंटे पर इसे पी सकते हैं।
4. बादाम का सेवन
आप मैग्नीशियम से भरपूर बादाम का सेवन कर सकते हैं। मैग्नीशियम एक मिनरल है, जो मांसपेशियों को आराम देने और बेहतर नींद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप रोजाना रात को सोने से पहले पानी में भीगे हुए बिना छिलके के बादाम का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डिमेंशिया की वजह से प्रभावित हो सकती है नींद, जानें कैसे दूर करें अनिद्रा की समस्या
5. कीवी का सेवन
कीवी में सेरोटोनिन होता है, जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है और आपके नींद को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। आप रात को सोने से लगभग एक घंटे पहले कीवी का सेवन कर सकते हैं।
View this post on Instagram
याद रखें, सिर्फ एक दिन किसी एक चीज का सेवन आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार नहीं कर सकता है, बल्कि आप जो भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं उसका सेवन नियमित तौर पर करें। इन रसोई के सुपरफूड्स को अपने सोने के समय के रूटीन में शामिल करें और अच्छी नींद का आनंद लें। साथ ही नींद न आने की समस्या बनी रहने पर किसी डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
Image Credit: Freepik