Doctor Verified

नींद के लिए मेलाटोनिन गमीज या कैंडी खाना कितना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की राय

Are Sleep Candy or Melatonin Gummies Safe: स्लीप कैंडी या मेलाटोनिन गमी शरीर में हॉर्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं, जानें इसके दुष्प्रभाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
नींद के लिए मेलाटोनिन गमीज या कैंडी खाना कितना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर की राय


Are Sleep Candy or Melatonin Gummies Safe: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब में नींद से जुड़ी समस्याएं बहुत कॉमन हो गई हैं। नींद न आने या अच्छी नींद न ले पाने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। नींद की कमी पूरा करने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। वैसे तो जीवनशैली और डाइट में सुधार करने से नींद से जुड़ी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। लंबे समय तक नींद की कमी बहुत खतरनाक होती है। इसलिए लोग नींद की कमी पूरा करने के लिए मेलाटोनिन गमीज और स्लीप कैंडी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या नींद के लिए इस तरह की गोलियों का सेवन शरीर के लिए सुरक्षित है और इसके नुकसान।

क्या नींद के लिए मेलाटोनिन गमीज या कैंडी खाना सुरक्षित है?- Are Sleep Candy or Melatonin Gummies Safe in Hindi

मेलाटोनिन गमी या स्लीप कैंडी का सेवन सुरक्षित है या नहीं, इसे जानने के लिए पहले आपको मेलाटोनिन के बारे में जान लेना चाहिए। मेलाटोनिन दरअसल एक हॉर्मोन है, जो नींद को कंट्रोल करता है। शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन प्राकृतिक रूप से बनता है। इसकी कमी होने पर आपकी नींद प्रभावित होती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "स्लीप कैंडी या मेलाटोनिन गमी का सेवन लोग नींद लाने के लिए करते हैं। ये कैंडी या गमी शरीर में हॉर्मोन को बैलेंस करने और नींद की क्वालिटी ठीक करने में मदद करते हैं। लेकिन इनका बहुत ज्यादा सेवन करने से कई तरह के नुकसान का खतरा रहता है।"

Are Sleep Candy or Melatonin Gummies Safe

इसे भी पढ़ें: नींद भगाने के लिए स्टूडेंट्स करते हैं 'एंटी स्लीपिंग पिल' का सेवन, जानें इससे होने वाले नुकसान

मेलाटोनिन गमी या स्लीप कैंडी के नुकसान- Side Effects Of Melatonin Gummies in Hindi

स्लीप कैंडी या मेलाटोनिन गमी का सेवन करने से शरीर को इस तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं-

बहुत ज्यादा नींद: कुछ लोगों को मेलाटोनिन का सेवन करने से लंबी नींद या सकती है और इसकी वजह से व्यक्ति हर समय नींद आने की समस्या भी हो सकती है।

डायरिया और पेट दर्द: मेलाटोनिन गमी और स्लीप कैंडी का सेवन करने से कुछ लोगों में डायरिया और पेट में दर्द की समस्या का खतरा भी रहता है।

तेज सिरदर्द: मेलाटोनिन गमी का सेवन करने वाले लोगों में तेज सिरदर्द या लगातार बने रहने वाले सिरदर्द का खतरा रहता है। शरीर में हॉर्मोन का बैलेंस बिगड़ने की वजह से ऐसा होता है।

ध्यान भटकना: मेलाटोनिन गमी या स्लीप कैंडी का सेवन करने वाले कुछ लोगों में फोकस न कर पाने जैसी समस्या का खतरा रहता है।

साइड इफेक्ट्स से कैसे करें बचाव?

साइड इफेक्ट्स से बचाव के लिए इन चीजों का ध्यान रखें-

1. डॉक्टर की सलाह पर लें: मेलेटोनिन गमी या स्लीप कैंडी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें। 

2. सुरक्षित खुराक में लें: अधिक मात्रा में मेलेटोनिन का सेवन न करें, और डॉक्टर द्वारा सुझाई गई खुराक का ही इस्तेमाल करें। 

3. नवजात शिशु और गर्भवती महिलाएं सेवन से बचें: नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को मेलेटोनिन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Sleep Deprivation: क्या हैं 'नींद की कमी' के 6 कारण? जान लें लक्षण और उपचार

मेलेटोनिन गमी या स्लीप कैंडी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। कुछ लोगों को इसके सेवन से गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए, सावधानी से इसका सेवन करें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

Heat Stroke: हीट स्ट्रोक से आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, बॉडी टेम्प्रेचर होगा नॉर्मल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version